लोगों को समझ में नहीं आती थी MF हुसैन की कला...फिर भी विवादों में रही उनकी कई पेंटिंग
लोगों को समझ में नहीं आती थी MF हुसैन की कला...फिर भी विवादों में रही उनकी कई पेंटिंग
Share:

मकबूल फिदा हुसैन (MF Husain)भारत के महान और सबसे विवादित पेंटर्स में से एक कहे जाते थे। कहा जाता है कि एमएफ हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 में हुआ था, लेकिन उनके पासपोर्ट के अनुसार साल 1913 में उनका जन्म हो गया था। महाराष्ट्र के पंढरपुर में जन्मे हुसैन की पेंटिग्स पर लोग जान छिड़कते थे, लेकिन कई पेंटिग्स को लेकर विवाद हुआ और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

मकबूल फिदा हुसैन ने हिंदू देवी-देवताओं के विवादस्पद चित्र बनाने के उपरांत हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए और विरोध के कारण से उनका भारत छोड़ना पड़ा था। हम आपको उनके विवादित पेटिंग्स के बारे में बताते हैं...

-वर्ष 2006 में एक मैगजीन के कवर पेज पर भारत माता की एक नग्न फोटो छपी थी जिसकी वजह से हुसैन का बहुत  विरोध हुआ था। इस तस्वीर में एक नग्न लड़की को भारत माता बताया था। यह युवती इंडिया के नक्शे पर लेटी थी। उसके शरीर पर देश के राज्यों के नाम लिखे थे। हिंदु संगठनों ने इसके विरुद्ध विरोध जताया था।

-एफएम हुसैन ने हिंदु देवी देवताओं की अश्लील फोटोज भी बना दी थी। हिंदु संगठनों का इल्जाम है कि हुसैन ने मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की नग्न फोटोज बनाई हैं। इसके लिए उनको विरोध का सामना करना पड़ा।

-हुसैन ने 1970 में यह पेंटिंग्स बनाई थीं। इन पेंटिंग को एक मैग्जीन में वर्ष 1996 में प्रकाशित की गई थी। मैग्जीन ने हेडिंग दिया था मकबूल फिदा हुसैन-पेंटर या कसाई।

लोगों को समझ में नहीं आती थी पेंटिंग्स: हुसैन की पेंटिग्स पर लोग मर मिटते थे, लेकिन उनकी पेंटिग्स  हमेशा ही लोगों को समझ में नहीं आती थी। एक बार हुसैन म्यूजिक सुन रहे थे और उसे सनते सुनते पेंटिंग बना डाली। म्यूजिक जैसे ही बंद हुआ पेंटिंग खत्म कर दी और एक शानदार पेंटिग बन गई। बाद मे यह पेंटिग भारी कीमत में बिकी।

हनी सिंह ने अनोखे अंदाज में दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि

पहले दिन मात्र इतने रुपए में मिलेगी 'जनहित में जारी' की टिकट

हर दिन बढ़ती जा रही है सम्राट पृथ्वीराज की कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -