एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेगी मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी, पोस्ट देख झूमे फैंस
एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेगी मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी, पोस्ट देख झूमे फैंस
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में शामिल पवन सिंह और मोनालिसा ने साथ में कई फिल्में तथा म्यूजिक वीडियोज किए हैं। मोनालिसा के साथ पवन सिंह ने 'दीया गुल करा रानी', 'जग है पा जाता' और 'उतार के दुपट्टा' जैसे हिट गाने दिए हैं। वही अब जब दोनों फिर से पर्दे पर आने वाले हों तो तहलका मचना तो तय है। मोनालिसा ने पवन सिंह के साथ तस्वीरें साझा कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया हैं।

मोनालिसा इस समय एकता कपूर के टेलीविज़न सीरियल 'बेकाबू' में व्यस्त हैं। सीरियल के लिए पैक्ड शेड्यूल होता है किन्तु पवन सिंह के साथ काम करने का समय उन्होंने निकाल लिया है। तस्वीरों में मोनालिसा ने डार्क पिंक कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ गोल्डन ब्लाउज मैच किया है। वहीं पवन सिंह ने मैचिंग शर्ट और ग्रे पैंट पहना है। उन्होंने गोल्डन टाई लगाई है। पवन सिंह और मोनालिस सोफे पर बैठे हुए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने बताया कि यह एक विज्ञापन की शूटिंग है। उन्होंने पटना में इसकी शूटिंग की। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'कई सालों बाद साथ काम कर रहे है।' वही दोनों को साथ देखकर एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'मैम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। पवन सिंह ऑसम हैं।' एक शख्स ने लिखा- 'बहुत दिनों के बाद साथ में आए हैं आप दोनों।' इसी तरह कई लोगों ने अपनी पसंदीदा जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया है।

लाल जोड़ा पहन ढोल नगाड़े पर जमकर नाचीं राखी सावंत, सामने आया VIDEO

शादी के बंधन में बंधे सुंबुल तौकीर खान के पिता, सामने आई तस्वीर

'तारक मेहता...' शो के मेकर्स को बड़ा झटका, एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -