अरविंद अकेला कल्लू ने नए गानें ने मचाया धमाल, फैंस ने लुटाया प्यार
अरविंद अकेला कल्लू ने नए गानें ने मचाया धमाल, फैंस ने लुटाया प्यार
Share:

मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने और फिल्मों का लोग बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है, जो कि रिलीज के साथ ही छा गया है। अपने नए वीडियो सॉन्ग में वो अभिनेत्री माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastava) के साथ जमकर रोमांस किया है। इस गाने के बोल ‘हरदिया ले अइती दहेज में’ हैं। इसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

अरविंद अकेला कल्लू एवं अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के नए वीडियो ‘हरदिया ले अइति दहेज में’ को देखने के लिए मिल रहा है कि इसमें माही, शादीशुदा कल्लू की वाइफ का किरदार निभा रही हैं। जहां पिंक कलर की धारी दार शर्ट एवं व्हाइट पैंट में कल्लू को देखा जा सकता है वहीं, भोजपुरी अभिनेत्री को एक्टर के शर्ट के मैचिंग लहंगे में देखा जा सकता। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। वीडियो को प्रशंसक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं तथा इनके वीडियो पर लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

माही श्रीवास्तव एवं कल्लू के बीच कमाल की केमिस्ट्री है। साथ ही वीडियो में दोनों के डांस मूव्स और अभिनेत्री माही की अदाएं आपको दिल जीत लेंगी। इस पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘हरदिया ले अइती दहेज में’ को शिल्पी राज के साथ अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। दोनों की आवाज में ये गाना बहुत जबरदस्त लग रहा है। इसके गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं। संगीतकार रौशन सिंह हैं। वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित किया है।

आकांक्षा पुरी को बिग बॉस ने लगाई लताड़, रो-रोकर बुरा हुआ एक्ट्रेस का हाल

तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, फैंस कर रहे तारीफ

फिर टूटा शहनाज गिल का दिल! नया वीडियो देख चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -