शादी के बाद भी अक्षरा के साथ रहना चाहते थे पवन सिंह, खुद एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
शादी के बाद भी अक्षरा के साथ रहना चाहते थे पवन सिंह, खुद एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Share:

एक वक़्त था जब भोजपुरी गलियारों में पवन सिंह एवं अक्षरा सिंह के अफेयर के चर्चे थे। फिर रातोरात पवन सिंह ने ज्योति सिंह संग गुपचुप शादी कर ली। पवन सिंह की शादी उनकी गर्लफ्रेंड अक्षरा के लिए एक बड़ा झटका थी। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह संग अपने रिश्ते पर चर्चा भी की थी। अक्षरा ने कहा था- 'मां तुझे सलाम' की शूटिंग के चलते हम लोग एक ही होटल में रुके थे। 

अक्षरा ने कहा- 'उनकी शादी हो चुकी थी। मुझे धोखा मिला था, जिसे मैं शांती से डील कर रही थी। चीजों को हैंडल कर रही थी। मुझे लगा कि कुछ भी हो, हमें आगे साथ काम करना है। लेकिन एक दिन उन्होंने होटल में तमाशा शुरू कर दिया। वो रूम से बाहर निकले और चिल्लाने लगे। मैं उनकी इमेज खराब नहीं होने देना चाहती थी। इसलिए उनसे बोला कि आप बाहर मत निकलो। उन्होंने मुझे धक्का दिया। उस समय उन्होंने बहुत कुछ किया। होटल स्टाफ सारा तमाशा देख रहा था।'

अक्षरा का कहना था कि शादी के बाद भी पवन सिंह उनसे रिश्ता रखना चाहते थे, मगर वो नहीं चाहती थीं कि उनके कारण किसी का घर बर्बाद हो। इसलिए अक्षरा ने अपने प्यार को भूला कर आगे बढ़ने का फैसला किया। आज अक्षरा जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, मगर अब भी वो पवन सिंह से दूरी बनाए हुए हैं।

पिंक साड़ी में काजोल ने ढाया कहर, ग्लैमरस लुक देख दिल हार बैठे फैंस

आर माधवन को मिली 2 बड़ी उपलब्धि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

50 साल के जॉन अब्राहम ऐसे रखते है खुद को फिट, खुद बताई अपनी डाइट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -