पवन सिंह के देसी अंदाज ने लूटा फैंस का दिल, गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड
पवन सिंह के देसी अंदाज ने लूटा फैंस का दिल, गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर सुपरस्टार पवन सिंह का सांग 'पुदीना ऐ हसीना' का जलवा निरंतर जारी है। वही अब ये सांग 100 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है। इस सांग को अब तक 107,242,282 व्यक्ति देख चुके हैं तथा इस सांग के लगभग 5 लाख रिल्स भी बन चुके हैं, जो अब तक भोजपुरी के किसी सिंगर के सांग पर नहीं हुआ है।

वही इस सांग के साथ विशेष बात यह भी है कि यह सांग इतना मशहूर हुआ कि इसने यूट्यूब पर पिछले सप्ताह देशभर में पवन सिंह को सबसे ज्यादा सुने जाना वाला बना दिया। यानी इस 'पुदीना ऐ हसीना' सांग का फैंस में बहुत क्रेज है तथा यह भोजपुरी संगीत प्रेमियों की जुबान पर चढ़ गया है। बता दें कि सांग 'पुदीना ऐ हसीना' को लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी वेब ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया था, तब कंपनी ने भी नहीं सोचा होगा कि यह सांग चार्टबस्टर बन जाएगा। 

वही 'पुदीना ऐ हसीना' एक बेहतरीन गाना है, जिसका थीम बहुत रोमांटिक है। सांग में पवन सिंह ने एक कहानी के माध्यम से एक प्रेमी की उत्सुकता को सबके सामने रखा है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। पवन सिंह के इस शानदार गाने में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय तथा अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक निर्देशक प्रियांशु सिंह हैं।

रविवार को दिल्ली में हो सकती झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

जमानत मिलने के बाद मेहुल चोकसी पहुंचे एंटीगुआ

आज रोबोट कैफे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, मनुष्य नहीं बल्कि रोबोट होंगे शेफ और वेटर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -