रविवार को दिल्ली में हो सकती झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
रविवार को दिल्ली में हो सकती झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली में आने वाले रविवार को भारी बारिश हो सकती है। जी दरअसल राजधानी में 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार जताये गए हैं। इसके अलावा कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। जी दरअसल मौसम विभाग ने आने वाले रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आप सभी को बता दें कि दिल्ली के लोगों के लिए मानसून का मौसम पूरी तरह शुरू हो गया है।

बीते बुधवार को राजधानी के रिज और पीतमपुरा मौसम केंद्रों पर भारी बारिश दर्ज की गई थी। अब आने वाले रविवार को भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अगल दो दिन हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी इस वजह से भी जारी की है कि दिल्ली में रविवार को बारिश के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते पेड़ों के उखड़ने का खतरा रहता है और इस दौरान लोग सावधानी बरते। आपको बता दें कि दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की गई थी।

बीते दिनों ही सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही इस दौरान अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेलिसियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 100 से 57 फीसदी तक दर्ज किया गया था।

कांवड़ यात्रा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- नहीं दी जा सकती इजाजत

आज रोबोट कैफे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, मनुष्य नहीं बल्कि रोबोट होंगे शेफ और वेटर

हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ हथिनी और उसका बच्चा, सोशल मीडिया पर सपोर्ट में उतरे लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -