मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर पवन सिंह ने बना डाला गाना, वीडियो देख झूमे फैंस
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर पवन सिंह ने बना डाला गाना, वीडियो देख झूमे फैंस
Share:

पिछले दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए ट्वीट कर खबर दी थी, जिसके पश्चात् मुख्यमंत्री को टैग करते हुए एक लड़के ने लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा दी जाए। इस सिलसिले को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने लपक लिया तथा गाना बन गया। भोजपुरी सिनेमा जगत में पावर स्टार के नाम से लोकप्रिय पवन सिंह का भोजपुरी सांग 'मजनुआ पीटाता' रिलीज हो गया है, जिसे फैंस पसंद भी कर रहे हैं।

सांग 'मजनुआ पीटाता' को रिलीज के पश्चात् कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज प्राप्त हो चुके हैं तथा इसके बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। पवन सिंह का यह सांग भोजपुरी के मशहूर यूट्यूब चैनल यशी फिल्म्स से जारी हुआ है, जहां लोग इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस सांग को पवन सिंह ने गाया है। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है तथा म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है।

वही इस सांग की कहानी एक ऐसे प्रेमी की है जिसकी प्रेमिका की शादी हो रही होती है तथा वह उसके लिए तड़प रहा होता है। फिर हिम्मत जुटा कर शादी वाले दिन उससे मिलता है, जहां प्रेमिका के परिवार वाले उसे पीट देते हैं। सांग का निर्माण बहुत खूबसूरत है तथा लिरिक्स दिल छू लेने वाला है। पवन सिंह ने कहा कि यह सांग उन लोगों को बहुतद पसंद आने वाला है, जिनकी शादी उनकी प्रेमिका से नहीं हुई है। सांग बहुत मनोरंजक है।

इंटरनेट पर मची खेसारी लाल यादव के नए गाने की धूम, रिलीज के साथ ही छा गया वीडियो

रानी चटर्जी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर लगाई आग, खुद को लेकर कह डाली ये बात

आध्या प्रसाद अपनी इस फिल्म में निभाएंगी वकील की भूमिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -