इंटरनेट पर मची खेसारी लाल यादव के नए गाने की धूम, रिलीज के साथ ही छा गया वीडियो
इंटरनेट पर मची खेसारी लाल यादव के नए गाने की धूम, रिलीज के साथ ही छा गया वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के मशहूर सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फिल्मों में हिट मशीन के नाम से जाना जाता है। फिर चाहे गाने की बात हो या फिर मूवी की, उनकी उपस्थिति ही ऑडियंस को गाने और फिल्म की ओर खींच लाती है। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सांग इस समय बहुत देखा जा रहा है। 

रिलीज होने के दो दिन के अंदर ही यह सांग प्रशंसकों की जुबान पर चढ़ गया है। यही वजह है कि इसे यू-ट्यूब पर रिलीज के साथ ही जबरदस्त व्यूज प्राप्त हो रहे हैं। गाने के वीडियो को 20 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी सांग को अभिनेता खेसारी लाल यादव तथा अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है।

साथ ही इस भोजपुरी सांग के बोल हैं... डबल चोटी। इस सांग में खेसारी लाल यादव अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, उनके अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने के लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे हैं तथा संगीत छोटू रावत का है। जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ यह सांग यू-ट्यूब पर तहलका मचाए हुए है। वही हर बार ही खेसारी लाल यादव के गानें  रिलीज के साथ ही छा जाते है।

रानी चटर्जी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर लगाई आग, खुद को लेकर कह डाली ये बात

आध्या प्रसाद अपनी इस फिल्म में निभाएंगी वकील की भूमिका

टोविनो थॉमस ने अपने बेटे का मनाया जन्मदिन, शेयर की फोटोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -