जमी हुई इस झील पर चल रही है पठान की शूटिंग
जमी हुई इस झील पर चल रही है पठान की शूटिंग
Share:

आपको दुनिया की सबसे बड़ी झील यानी कैस्पियन सागर के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। भूगोल की शुरुआती कक्षाओं में ही इसके बारे में पढ़ाया जाता है। लेकिन, क्या आपको दुनिया की सबसे गहरी और सबसे पुरानी झील के बारें में कोई भी जानकारी है। शाहरुख खान की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘पठान’ के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग दुनिया की इसी सबसे गहरी झील की सतह पर उसव् वक़्त की गई है, जब इसका पानी सतह पर पूरी तरह जम चुका था। इस झील का नाम है बाइकल झील।

मीठे पानी की सबसे बड़ी झील: तकरीबन 745 मीटर औसत गहराई वाली बाइकल झील की किसी बिंदु पर अधिकतम गहराई 1637 मीटर तक का बताया जाता है। यह दुनिया की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कही है। एक अनुमान के अनुसार धरती की सतह पर विश्व भर में मौजूद मीठे पानी का 20 प्रतिशत हिस्सा इस अकेली झील में इकट्ठा है। दक्षिण साइबेरिया में स्थित ये झील यूनेस्को की वर्ल्ड की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में भी शामिल है। झील की लंबाई करीब 636 किलोमीटर है और इसे दुनिया में पीने योग्य पानी वाली झीलों में सबसे साफ झील कहा जाता है।

जमी हुई सतह पर ‘पठान’ की शूटिंग: यशराज फिल्म्स की प्रस्तुति मूवी ‘पठान’ इस लोकेशन पर शूट होने वाली देश की पहली मूवी है। इस वर्ष की सर्वाधिक प्रतीक्षित फिल्म बन चुकी इस मूवी का एक एक्शन सीक्वेंस इस झील की जमी हुई सतह पर फिल्माया गया है और ऐसा करने के पीछे मूवी ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का इरादा इस दृश्य को दुनिया भर के दर्शकों के लिए लोमहर्षक बनाना था। सिद्धार्थ इस बारें में बोलते है, ‘हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि पठान का एक्शन भारतीय दर्शकों द्वारा सिनेमाघरों में देखे गए अब तक के किसी भी एक्शन से कई गुना बढ़कर हो। इस फिल्म के सारे एक्शन सीन हमने इसी तरह रोमांचक तरीके से शूट किए हैं।’

सामने आया तब्बू की नई फिल्म का पहला पोस्टर, फैंस भी हुए एक्ट्रेस के मुरीद

आखिर क्यों अर्जुन ने जान्हवी को बताया इनसिक्योर

हर दिन बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब अंगड़ाई लेने से हुई युवक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -