आखिर क्यों अर्जुन ने जान्हवी को बताया इनसिक्योर
आखिर क्यों अर्जुन ने जान्हवी को बताया इनसिक्योर
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) इन दिनों अपनी मूवी कुत्ते (Kuttey) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी ये मूवी रिलीज हुई है। जहां कई लोग मूवी कुत्ते को पसंद कर रहे हैं तो कई लोग इस मूवी के कारण से अर्जुन कपूर को ट्रोल करने लगे है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है। इस मूवी पर बायकॉट ट्रेंड का असर साफ नजर आ रहा है। वहीं इस दौरान अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन जाह्नवी कपूर के बारे में खुलकर बात की है। वहीं अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को लेकर भी कई खुलासे भी कर दिए है।

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी को बताया इनसिक्योर: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक साक्षत्कार में जाह्नवी कपूर को इनसिक्योर कहा है। अर्जुन ने बोला है कि 'जाह्नवी काम की भूखी है साथ ही वो इनसिक्योर भी है। उन्हें अपनी क्षमता पर विश्वास नहीं है जिसके कारण वो परेशान रहती हैं। वह इस बात को लेकर बहुत कंफर्टेबल है कि वह किसकी बेटी है और यह आवश्यक है। जाह्नवी ऐसे समय में इंडस्ट्री में आई है जहां आपको मजबूत रहना होता है।' अर्जुन कपूर ने जाह्नवी के फ्यूचर के बारे में बात करते हुए बोला है कि, 'जाह्नवी का फ्यूचर बहुत ब्राइट है, क्योंकि वो रिस्क लेने से डरती नहीं है। हम दोनों फिल्मों के बारे में एक दूसरे से खूब बात करते हैं।' 

लेडी लव मलाइका अरोड़ा पर बोले अर्जुन कपूर: वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के बारे में भी वार्तालाप की है। इस बीच अर्जुन ने मलाइका पर जमकर भी बरसाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वे दोनों एक दूसरे की लाइफ अच्छी तरह से फिट होते हैं। अर्जुन ने इस बारें में बोला है कि, 'मलाइका ने मुझे अपना पर्सन बनने दिया है। समाज का मानना है कि हमारा रिश्ता काफी अलग है। लेकिन सबसे जरूरी ये है कि मैं खुश रहकर सो सकता हूं और खुश होकर जाग सकता हूं।'

सुशांत की मौत के 3 साल बाद कुत्ते ने भी तोड़ा दम

ऐश्वर्या राय बच्चन ने नहीं भरा टैक्स तो घर पहुंचा नोटिस

'ऐसे लोगों को तो नौकरी से निकाल देना चाहिए..' लोगों पर फिर भड़की जया बच्चन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -