सामने आया तब्बू की नई फिल्म का पहला पोस्टर, फैंस भी हुए एक्ट्रेस के मुरीद
सामने आया तब्बू की नई फिल्म का पहला पोस्टर, फैंस भी हुए एक्ट्रेस के मुरीद
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी  मूवी 'दृश्यम 2' के हिट होने के उपरांत निरंतर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही वह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'भोला' (Bholaa) को लेकर बिजी हो चुके है। अब अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मूवी 'भोला' से तब्बू (Tabu) का फर्स्ट लुक साझा कर दिया है। जिसके साथ ही उन्होंने तब्बू का एक मोशन पोस्टर भी साझा किया है। इस मूवी में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देने वाली है। मूवी से उनका लुक फैंस को खूब पसंद भी आने लगा है। बताते चलें कि मूवी 'भोला' से अजय देवगन का लुक पहले ही आ चुका है जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया जा रहा है।

भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक रिलीज: अजय देवगन ने अपने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मूवी 'भोला' की एक्ट्रेस तब्बू के फर्स्ट लुक के दो पोस्टर शेयर किए हैं। इन पोस्टर में तब्बू पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रही है। वहीं, अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर भी साझा किया है। जिसमें तब्बू का पुलिसवाला अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

बैकग्राउंड में तब्बू की आवाज आती है, 'आज रात वो हमे ढूंढ लेगा या हम उसे, बंदूक की नौकरी की है गोली तो खानी पड़ेगी।' अजय देवगन ने अपने दोनों पोस्ट के साथ लिखा है, 'एक खाकी, सौ शौतन।' फिल्म 'भोला' तब्बू का लुक देखकर एक यूजर ने लिखा है, 'साल 2023 में फिल्म भौकाल मचाएगी।' एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत बढ़िया पोस्टर है।' एक यूजर ने लिखा है, 'भगवान भोलेनाथ की कृपा से फिल्म भोला हिट जाएगी।' एक यूजर ने लिखा है, 'एक दम कड़क लुक लेडी बॉस।' 

सुशांत की मौत के 3 साल बाद कुत्ते ने भी तोड़ा दम

ऐश्वर्या राय बच्चन ने नहीं भरा टैक्स तो घर पहुंचा नोटिस

'ऐसे लोगों को तो नौकरी से निकाल देना चाहिए..' लोगों पर फिर भड़की जया बच्चन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -