नेपाल में क्रैश हुआ यात्री विमान, 23 यात्री थे सवार
नेपाल में क्रैश हुआ यात्री विमान, 23 यात्री थे सवार
Share:

काठमांडू : बुधवार की सुबह नेपाल में तारा एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही आकस्मिक रुप से गायब हो गया। विमान में 3 क्रू मेंबर और 2 बच्चों समेत कुल 23 लोग सवार थे। कहा जा रहा है कि विमान में दो विदेशी यात्री भी थे। खबर है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अभी तक विमान के बारे में या उसमे सवार यात्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

तारा एयरलाइंस के विमान संख्या 9एन-एएचएच ने सुबह करीबन 7 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के एक घंटे बाद तक विमान संपर्क में था, लेकिन हिमालय की पहाड़ियों के समीप अचानक संपर्क टूट गया। अधिकारियों का कहना है कि सुबह 8.50 के बाद से विमान से संपर्क नहीं हो पाया है।

विमान की पड़ताल के लिए सेना का विमान भेजा गया है। सर्च ऑपरेशन वहीं पर केंद्रित किया गया है, जहां पर विमान की लास्ट लोकेशन थी। म्यागदी अरिया में लास्ट विमान की लोकेशन पाई गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से नेपाल जाने वाली विमानों में संदिग्ध वस्तु के होने की झूठी खबर आ रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -