प्रियंका चोपड़ा से जुड़े सवालों पर परिणीति ने कह डाली ये बड़ी बात
प्रियंका चोपड़ा से जुड़े सवालों पर परिणीति ने कह डाली ये बड़ी बात
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर निरंतर ख़बरों में बनी हुई हैं। इसमें दिलजीत सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म को परिणीति ने जमकर प्रमोट किया। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर को लेकर खुलकर चर्चा की है। उनसे अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि क्या उन्हें बहन प्रियंका चोपड़ा से इंडस्ट्री में कोई फायदा मिला है। इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जवाब दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने नेपोटिज्म पर भी खुलकर चर्चा की है।

अपने एक पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में चर्चा करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यहां नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद है या नहीं, मगर उनके मुताबिक इंडस्ट्री में फेवरेटिज्म अवश्य है। परिणीति का नाम अक्सर प्रियंका के साथ जोड़ा जाता रहा है। इस मामले पर उन्होंने कहा, ”यदि प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ने से मेरे करियर को सहायता मिलती तो मैं कभी फ्लॉप फिल्म ही नहीं देती। बीते 10 वर्षों में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इंडस्ट्री में किसी न किसी प्रकार से कनेक्शन रखने वाले हर व्यक्ति को बहुत प्रेशर का सामना करना पड़ता है। कनेक्शन की वजह से आपको पहला मौका, पहला ऑडिशन, पहली मीटिंग मिल सकती है, मगर, उसके बाद सब कुछ आप पर निर्भर करता है। आपको स्वयं को साबित करना होता है। आपकी हमेशा तुलना की जाएगी। ऐसा होता है कि आप इंडस्ट्री में पूरी तरह से आउट्साइडर हो सकते हैं तथा यहां टिके रहना मुश्किल हो सकता है। या फिर यदि आपका कोई कनेक्शन है तो आपको अपनी पहली मीटिंग मिल सकती है। मगर उसके पश्चात् का सफर आपका है।”

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद उतना मायने नहीं रखता, जितना फेवरेटिज्म करता है। यहां फेवरेटिज्म एक बड़ा मुद्दा है।परिणीति चोपड़ा एवं दिलजीत सिंह की ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल 2024 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। वहीं, इस फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित चौधरी हैं।

इंटरनेट पर छाया ऋचा चड्ढा और रेखा का ये दिल छू लेने वाला VIDEO

'स्टार बनने के लिए पागल हैं लोग', कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का चौंकाने वाला खुलासा

संजय लीला भंसाली को लेकर एक्टर फरदीन ने किया ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -