प्रियंका और निक को अकेला छोड़कर मुंबई लौटी परिणीति
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास और फैमिली के साथ रविवार को ही गोवा के लिए रवाना हुई थी. प्रियंका ने गोवा में सीक्रेट डेस्टिनेशन बुक किया था जहां पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और फैमिली के साथ मानसून का मजा लिया. प्रियंका के साथ इस दौरान उनकी कजिन बहन परिणीति चोपड़ा भी गोवा गई थी. परिणीति और प्रियंका ने मिलकर गोवा में मौसम का मजा भी लिया और इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमे दोनों ही बहनें टिप-टिप बरसा पानी गाना गाकर डांस कर रही थी.

लेकिन परी के लिए ये शार्ट गोवा हॉलिडे ही था. जी हाँ... परी ने गोवा में एक दिन एन्जॉय किया और अब वो वापिस मुंबई लौट चुकी हैं. सोमवार को ही परिणीति को मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट किया गया था. परिणीति प्रियंका और निक को प्राइवेसी देकर उन्हें गोवा में अकेले छोड़ मुंबई चली आई. परिणीति ने भी प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड निक को स्पेस दें दी ताकि निक और प्रियंका साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सके.

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से भी कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए थे जिसमे उन्होंने गोवा के सुहाने मौसम की फोटो शेयर की थी. इसके साथ ही परिणीति ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे उन्होंने लिखा था- बैक टू बॉम्बे.... यानी परिणीति सोमवार रात को ही गोवा से मुंबई लौट आई थी.

वही अगर बात करे परिणीति के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों परी अपनी अगली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं. वही प्रियंका भी अब लम्बे समय बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. वो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी.

Video : गोवा में बॉयफ्रेंड के सामने रोमांटिक हुई प्रियंका, कर दिया हॉट डांस

बॉयफ्रेंड के साथ गोवा में रोमांटिक लंच डेट पर नजर आई प्रियंका चोपड़ा

B'day Spl : 13 की उम्र में हो गया था गौहर का रेप, किसी ने नहीं की उनसे शादी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -