राघव चड्ढा के वीडियो पर परिणीति चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, देखकर लोगों ने पूछा- 'भाभी कब से बोले?'
राघव चड्ढा के वीडियो पर परिणीति चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, देखकर लोगों ने पूछा- 'भाभी कब से बोले?'
Share:

नई दिल्ली: AAP के नेता राघव चड्ढा के नए इंस्टाग्राम पोस्ट के लोग जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। इसको परिणीति चोपड़ा ने लाइक किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से परिणीति और राघव का नाम जोड़ा जा रहा है। कई सूत्रों से यह बात पुख्ता हो चुकी है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि दोनों अगले महीने शादी कर सकते हैं। 

वही इस बीच परिणीति और राघव की ऐक्टिविटीज पर लोगों की विशेष नजर है। अब जब राघव के पोस्ट पर परिणीति की प्रतिक्रिया नजर आई तो लोगों ने दोनों का नाम जोड़कर मजेदार कमेंट्स किए हैं। राघव चड्ढा के इस वीडियो में उनकी कई गतिविधियां नजर आ रही हैं। वह गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रहे हैं। राजनीतिक रैली संबोधित कर रहे हैं। लोगों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। स्पीच दे रहे हैं। 

वीडियो क्लिप को कई लोगों ने लाइक किया है मगर सबका ध्यान परिणीति चोपड़ा ने खींचा। एक यूजर ने कमेंट किया है, Raghav Parineeti = Ragneeti। एक और कमेंट है, जल्दी से शादी कर लो सर, बहुत अच्छी जोड़ी लगती है आप दोनों की। एक और ने लिखा है, दिख रही है आपकी ये नीति, राजनीति वाली। बता दे कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के डेटिंग के चर्चे उस वक्त शुरू हुए जब दोनों बैक टु बैक लंच और डिनर डेट पर नजर आए। फिर उनके एक करीबी सोर्स ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की। मंगलवार को आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी राघव चड्ढा एवं परिणीति चोपड़ा को बधाई दी तत्पश्चात, दोनों के रिश्ते की बात पक्की मानी जा रही है। 

विधानसभा में कार्यवाही के दौरान PO*N देख रहे थे BJP विधायक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

राजस्थान स्थापना दिवस पर सीएम ने किया बड़ा एलान, कहा- 500 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

स्वच्छता के बाद अब लाडली बहना योजना में भी नंबर वन बनेगा इंदौर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -