प्रेम संबंध का विरोध करते थे माता-पिता, लेडी मेडिकल अफसर ने होटल जाकर लगा ली फांसी
प्रेम संबंध का विरोध करते थे माता-पिता, लेडी मेडिकल अफसर ने होटल जाकर लगा ली फांसी
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। लड़की एक सरकारी क्लिनिक में नौकरी करती थी। होटल होलीडे इन के एक रूम में लड़की का शव फांसी के फंदे से लटकते हुए पाया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर तक़रीबन 3.30 बजे मयूर विहार थाने को खबर मिली थी कि होटल हॉलिडे इन के एक कमरे में महिला ने ख़ुदकुशी कर ली है। मामले की जांच की गई और यह जानकारी मिली कि लड़की की उम्र 28 वर्ष है और उनका नाम आशना बीमा है। वो जंगपुरा की निवासी थीं। उन्होंने होटल में 7 जुलाई को एक दिन के लिए रूम बुक किया था। लेकिन इसके बाद वो 8 जुलाई को भी होटल में ही ठहरी थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक़रीबन 2:50 बजे जब होटल के कर्मचारियों ने उनसे अगले दिन के बिल के लिए संपर्क किया, तो कमरे में से कोई जवाब नहीं आया। होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाभी का इस्तेमाल कर उनका रूम खोला, तो अंदर फांसी के फंदे पर लड़की की लटकती हुई लाश मिली। मृतक जंगपुरा की CGHS डिस्पेंसरी में मेडिकल अफसर के पद पर काम करती थी। जांच में पता चला है कि वह एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके माता-पिता इसका विरोध करते थे। इससे वो खुश नहीं थी। वो 7 जुलाई को परिवार को बताए बगैर वो अपने घर से होटल आ गई। परिवार ने थाना हजरत निजामुद्दीन में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृतक के पिता और भाई का बयान रिकॉर्ड किया गया  है और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया है।अब तक की गई छानबीन में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

दो पत्नियों ने चाक़ू घोंपकर पति को मार डाला, 6 महीने ही मृतक आलमगीर ने किया था दूसरा निकाह

खेत में काम करने गए किसान पर बदमाशों ने किया जानलेव हमला, जांच में जुटी पुलिस

देवी-देवताओं का अपमान, प्राथना सभा की आड़ में धर्मान्तरण ! आज़मगढ़ से 6 महिलाएं गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -