घर में घुसा तेंदुआ, घरवाले पहुँचे फर्स्ट फ्लोर पर
घर में घुसा तेंदुआ, घरवाले पहुँचे फर्स्ट फ्लोर पर
Share:

जयपुर : जंगलों की तेजी से होती कटाई का सीधा असर अब आम इंसानों के जन जीवन पर पड़ रहा है। पशुओं के लिए आश्रय का कम होने का असर ये है कि जानवर भी अब शहर की ओर कूच कर रहे है। राजस्थान में जयपुर के एक घर में अचानक तेंदुआ घुस आया। जिससे इस मकान में रहने वाले खौफ से भर गए। बचने के लिए परिवार ने छत पर जाकर शरण ली। इस दौरान तेंदुआ पूरे घर में घूमता रहा।

घटना मिलापनगर की है। भारी आबादी वाला यह क्षेत्र जंगल से मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित है। इस जंगल में तेंदुए तो कब से दिख रहे है पर यह पहला मौका है जब कोई तेंदुआ घर में घुस आया। तेंदुए को पहली बार तड़के सुबह 5 बजे देखा गया। तब वह एक उजाड़ घर में बैठा था।

लोग और वन विभाग की टीम पहुंची तो वह एक मकान में घुस गया जहां परिवार रहता था। लोगों ने पहली मंजिल और छत पर जाकर अपनी जान बचाई। बाद में तेंदुए को बाथरुम में बंद कर वन विभाग के कर्मियों ने पकड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -