पुतिन को बदनाम करने के लिए पनामा पेपर्स में उनका नाम दिया गया है
पुतिन को बदनाम करने के लिए पनामा पेपर्स में उनका नाम दिया गया है
Share:

मॉस्को : पनामा पेपर्स के नाम से लीक हुई खोजी पत्रकारों की मेहनत से कई देशों के रसूखों के नाम सामने आए है। इसमें एक नाम रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का भी है। इसके बाद रुस ने सफाई जारी करते हुए कहा है कि पुतिन के डर से उन्हें बदनाम करने के लिए ये कोशिश की गई है।

रुसी प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि ये लोग पुतिनफोबिया से ग्रस्त है। आपको बता दें कि पनामा की फाइलों में सीधे-सीधे पुतिन का नाम नहीं है। दमित्री का कहना है कि इससे उनके इरादे साफ है। इन कागजातों के जरिए पहले हमारे देश और फिर पुतिन को निशाना बनाया जा रहा है।

पुतिन को सीधे बिलियन डॉलर के निवेश से जोड़ना, जो कि गोपनीय आर्थिक निवेश है सरासर राष्ट्रपति को टारगेट करना दिखाता है। इसका कारण है सितंबिर में होने वाला संसदीय चुनाव। इस दोषारोपण से पुतिन को चुनाव में नुकसान हो सकता है। पेस्कोव ने कहा कि इन दस्तावेजों में पुतिन के खिलाफ न तो कोई ठोस सबूत है और न ही कुछ भी नया है।

उनका कहना है कि इस, रिपोर्ट को लेकर मॉस्को के लोगों में कोई उत्साह नहीं है, क्यों कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। पेस्कोव ने कहा कि आप जानते हैं मैं इन सब के बारे में क्यो सोच रहा हूं? इसे साबित नहीं किया गया है। इसमें किसी को रंगे हाथ नहीं पकड़ा गया है। यह महज एक टेब्लॉयड रिपोर्टिंग है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -