मां श्वेता से परेशान हुई पलक तिवारी, सबके सामने खोले ये बड़े राज
मां श्वेता से परेशान हुई पलक तिवारी, सबके सामने खोले ये बड़े राज
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा पलक तिवारी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। प्रतिदिन जिम जाती हैं तथा एक्सरसाइज से बॉडी को टोन्ड रखती हैं। इस बार पलक, जिम में मम्मी श्वेता तिवारी के साथ गईं। मजेदार बात ये थी कि पलक वीडियो बना रही थीं तथा श्वेता वेटलिफ्टिंग कर रही थीं। इस वीडियो में पलक तिवारी ने अपनी मम्मी के कई राज भी खोले।

पलक तिवारी ने बताया कि मम्मी श्वेता पूरा दिन सेट पर निकालती हैं। वो भी फालतू का। यदि काम नहीं भी होगा तो भी सेट पर रहेंगी। वहां से लेट निकलेंगी। और जब जिम आएंगी तो हंसकर टाइम पास करेंगी। गॉसिप करने में इन्हें बहुत मजा आता है।" इतनी देर में श्वेता हंसने लगती हैं तथा वेट्स हाथ से छोड़ देती हैं। पलक को गुस्सा आता है तथा वह बोलती हैं कि देखो, ये फिर हंसने लग गईं। इन्हें गॉसिप करने का मन हो रहा है। यह पूरा वीडियो बहुत जबरदस्त था। पलक की बातें और अभिनय देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है। 

प्रशंसक पलक और श्वेता के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा- आज बेटी ने मां की पोल खोल ही दी। वही एक और शख्स ने लिखा- दोनों मां-बेटी की जोड़ी मस्त है। हमेशा मजे करती दिखाई देती हैं। घर पर कितने मजे करती होंगी दोनों साथ में। आपको बता दें कि पलक और श्वेता का मां-बेटी से अधिक दोस्ती का रिश्ता है जो दोनों शेयर करती हैं।   

सामने आया 'बिग बॉस 17' का प्रोमो, होस्ट करते नजर आया ये एक्टर

नूंह शोभायात्रा पर हमला: हिंसा भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक मम्मन खान गिरफ्तार, FIR कॉपी में देखें कैसे हुआ था हमला

आखिर किस तरह से ग्लैमरस बनी शहनाज गिल? खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -