नवाज ने भारत को बताया हथियारों का भंडारगृह
नवाज ने भारत को बताया हथियारों का भंडारगृह
Share:

वाॅशिंगटन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में भारत विरोधी बातें की और भारत को हथियारों का बड़ा भंडारगृह बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मजबूरन जवाबी कार्रवाई करना पड़ेगी। वे अमेरिकी कांग्रेस के कार्यक्रम में भागीदारी करने पहुंचे हैं। जिसमें उन्होंने सैन्य सिद्धांत अपनाए जाने को लेकर पाकिस्तान को विश्वसनीय प्रतिरोध करने के लिए जवाबी उपाय करने के लिए मजबूर बताया।

अमेरीकी कांग्रेस के कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने में लगे हैं मगर दोनों देशों के आपसी रिश्ते उस समय थम गए जब भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वार्ता रद्द कर दी। इसके पश्चात् उन्होंने भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर भी चर्चा की।

नवाज़ शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भेंट के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान के मध्य अमरीकी मध्यस्थता की संभावनाओं से अप्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने इंकार किया। दूसरी ओर उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों को कश्मीर सहित विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु सार्थक चर्चा करने की बात कही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -