पाकिस्तानी नागरिक ने लगाया भारत पर आरोप, उच्चायोग ने रोककर रखा उसकी पत्नी को
पाकिस्तानी नागरिक ने लगाया भारत पर आरोप, उच्चायोग ने रोककर रखा उसकी पत्नी को
Share:

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा भारत के दूतावास पर आरोप लगाए गए हैं हालांकि ये आरोप पाकिस्तान के एक नागरिक ने लगाए हैं। दरअसल दूतावास ने उसकी पत्नी को रोककर रखने की बात कही है। इस मामले में हस्तक्षेप करने के बाद पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर कहा कि भारतीय उच्चायोग द्वारा उसे जानकारी दी गई है उक्त महिला ने उसे वापस भेजने की अपील की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया द्वारा अपने एक बयान में यह कहा गया कि भारतीय उच्चायोग ने विदेश मंत्रालय को जानकारी दी और कहा कि भारतीय नागरिक मोहतरमा उजमा ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उन्हें भारत वापस भेज दिया जाए।

इस मामले में विदेश मंत्रालय, पाकिस्तान के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि पाकिस्तान के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि भारत में उसकी पत्नी को रोककर रखा गया है। उसने कहा कि भारतीय महिला द्वारा 5 मई को इस्लामाबाद के भारतीय उच्चायोग से मदद की गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि उन्हें राजनीतिक सहायता प्रदान की जा रही है। पाकिस्तान के नागरिक ताहिर मलेशिया में मिले थे और एक दूसरे से प्रेम करने लगे इसके बाद उजमा वाघा सीमा होते हुए एक मई को पाकिस्तान गई दोनों ने तीन मई को निकाह किया मगर फिर उनकी पत्नी वापस नहीं आई।

हालांकि पत्नी के न लौटने पर जब उसने सवाल किए तो अधिकारियों ने उसके वहां मौजूद न होने की बात कही और फिर उसे जानकारी मिली कि वह भारतीय उच्चायोग के नियमों के दायरे में फंस गई। अब वह अपनी पत्नी को वापस लौटाए जाने की मांग कर रहा है। पाकिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान के इस व्यक्ति ने भारतीय उच्चायोग पर आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी के पाकिस्तान जाने की राह आसान करने की गुहार लगाई है। इस मामले में अधिकारियों ने उसे मोबाईल देने से इन्कार कर दिया है।

पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर तनाव, गोलीबारी में सैनिकों समेत नागरिकों की मौत

पाकिस्तान का नापाक कदम, 6 बलूचों को जान से मारा

भारत-पाक के मंत्रियों ने साझा किया मंच, नजर आए तल्ख तेवर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -