पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर तनाव, गोलीबारी में सैनिकों समेत नागरिकों की मौत
पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर तनाव, गोलीबारी में सैनिकों समेत नागरिकों की मौत
Share:

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान की अफगानिस्तान से जुड़ी सीमा पर तनाव गहरा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बलूचिस्तान के चमन क्षेत्र में बिना किसी पहल के गोलीबारी हुई। यह फायरिंग पाकिस्तान के सैनिकों ने की थी। इस गोलीबारी से अफगानिस्तान के 50 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। ऐसे में करीब 100 लोग घायल हो गए थे। दरअसल यहां पर सुरक्षा बल जनगणना कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा में तैनात था। मगर इसी बल पर फायरिंग हो गई। 

बलूचिस्तान में फ्रंटियर कोर एफसी के महानिरीक्षक आईजी मेजर जनरल नदीम अंजुम ने इस क्षेत्र में 5 मई को होने वाली गोलीबारी की जानकारी दी थी। उनका कहना था कि 5 मई को फायरिंग हुई थी। जिसके जवाब में पाकिस्तान के सैनिकों ने फायरिंग की। जो उकसावे वाली कार्रवाई हुई थी उस हमले में करीब 12 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हुई थी जबकि 40 घायल हुए थे। घायलों को चिकित्सालय सुविधा दी गई थी।

इसके बाद पाकिस्तान के सैनिकों ने फायरिंग की जिसमें अफगान सुरक्षाकर्मी प्रभावित हुए। पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां रविवार को कहा कि पिछले सप्ताह बलूचिस्तान के चमन इलाके में बिना उकसावे के हुई गोलीबारी के जवाब में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में 50 अफगानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे और 100 अन्य घायल  हो गए थे।

पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार समूह ने जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारियों ने फायरिंग में हुए नुकसान पर दुख जताया है और कहा है कि जो नागरिक मारे गए हैं और जो सैनिकों की क्षति हुई है उसे लेकर उन्हें दुख हुआ है वे सभी मुस्लिम हैं।

हमले के कारण किल्ली लुकमान, किल्ली जहांगीर और बादशाह अड्डा कहोल के निवासियों को अपने घर खाली करने पड़े थेए चमन में बंद था और बलूचिस्तान के क्वेटा व अन्य हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, बलूचिस्तान फ्रंटियर कोर के प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तानी सीमा रक्षकों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में चार पांच जांच चैकियों भी नष्ट हो गई थीं।

हालांकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की उस अपील को मान लिया था जिसमें उसने संघर्ष विराम की बात कही थी। पाकिस्तान के अधिकारियों ने नागरिकों की क्षति पर दुख जताया। गौरतलब है कि अफगानिस्तानी सेना ने शुक्रवार को बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में  3 लोग मारे गए थे मारे गए लोगों में एक महिला शामिल थी। 

भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब , LOC के पास पाकिस्तान के बंकर किए तबाह

भारत-पाक के मंत्रियों ने साझा किया मंच, नजर आए तल्ख तेवर

चीन बदल सकता है चीन - पाकिस्तान इकोनाॅमिक काॅरिडोर का नाम

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -