पाकिस्तान का नापाक कदम, 6 बलूचों को जान से मारा
पाकिस्तान का नापाक कदम, 6 बलूचों को जान से मारा
Share:

क्वेटा : भारत के जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की सेना ने हमला किया था। इस दौरान भारत के सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गए थे। इन शहीदों की पार्थिव देह को सम्मान के साथ लौटाने के स्थान पर पाकिस्तान ने उनसे बर्बरता की। भारत के खिलाफ पाकिस्तान ऐसा करता आ रहा है। कारगिल संघर्ष के दौरान भी पाकिस्तान की सेना ने इस तरह की बर्बरता भारत के साथ की थी. बलूचिस्तान के कार्यकर्ता के साथ भी पाकिस्तान की सेना द्वारा बर्बरता की जा रही है।

बलूचिस्तान के विरोधियों के 6 साथियों को पाकिस्तान की सेना ने बीते माह अपहृत कर लिया था। इन लोगों को लेकर जानकारी सामने आई है कि इन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है। बलूचिस्तान के लोग पहले भी विरोध कर यह कह चुके हैं कि पाकिस्तान द्वारा यहां पर आतंकियों को कथित तौर पर पनाह दी जाती रही है और यहां पर बलूच लोगों के साथ बर्बर व्यवहार किया जाता है। बलूच नेताओं का मानना है कि चीन के साथ मिलकर जो चाईना पाकिस्तान काॅरिडोर तैयार किया जा रहा है उसका उद्देश्य कुछ और ही है। यह विकास नहीं नरसंहार का एक तरीका कहा जा सकता है।

जो लोग पाकिस्तान के रवैये का विरोध करते हैं उन्हें जुल्म सहने पड़ते हैं। कुछ लोग तो भारत में भागकर शरण लेने पर भी मजबूर रहे हैं। इस मामले में बलूच एक्टिविस्ट नवाज बुगती ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने 26 अप्रैल को उनके छह साथियों को आतंकवादी होने का आरोप लगाकर अगवा कर लिया था। बाद में उन्हें मार डाला। एक और एक्टिविस्ट नायला बलूच ने कहा कि हमारे साथ बर्बरता की जा रही है, हमसे हमारे हक छीने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह वो वक्त है जब दुनिया देखे कि पाक और उसकी सेना बलूचिस्तान में क्या कर रही है। एक्टिविस्ट मजदक बलूच का मानना है कि चाइना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर के पीछे मकसद कुछ और है। उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान और चीन से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

बलूचिस्तान में किया 434 विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण

भारत-पाक के मंत्रियों ने साझा किया मंच, नजर आए तल्ख तेवर

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आजादी के नारे गूंजे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -