डर से बौखलाया पाकिस्तान, कहा हमारे पास परमाणु बम है
डर से बौखलाया पाकिस्तान, कहा हमारे पास परमाणु बम है
Share:

इस्लामाबाद : भारत के सामरिक तौर पर परंपरागत प्रतिद्वंदी पाकिस्तान द्वारा हर बार भारत द्वारा कुछ कहने से पहले ही अपना डर जाहिर कर दिया जाता है। हाल ही में भारत द्वारा म्यांमार में कार्रवाई की गई।जिसके बाद विश्व स्तर पर भारत की सराहना की जा रही है, दूसरी ओर सांसद और केंद्र में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा भारत के दुश्मनों  के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाईयों की बात कही गई है। इसके बाद पाकिस्तान ने अपना बचाव कर कहा कि पाकिस्तान एक परमाणी शक्ति संपन्न राष्ट्र है और इस देश के पास एक परमाणु बम है।हालांकि भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घबराया हुआ नज़र आ रहा है।

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में वहां के सेना प्रमुख द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की गई। कहा जा रहा है कि वर्ष 2012 तक पाकिस्तान के पास 10 परमाणु बम थे।मामले में यह बात भी सामने आई है, भारत ने अप्रत्यक्षरूप से पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आतंकवाद को प्रश्रय देना बंद करने और सीमा पार से गोलीबारी रोकने की चेतावनी दी है। कहा जा रहा है कि भारत पाकिस्तानी सीमा में चलने वाले आतंकी कैंपों को भी इसी तरह से ध्वस्त कर  सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -