पाकिस्तान-चीन काॅरिडोर से खुद ही घबरा रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान-चीन काॅरिडोर से खुद ही घबरा रहा पाकिस्तान
Share:

इस्लामाबाद : अभी तक तो पाकिस्तान में चीन का जमकर समर्थन होता था। चीन की हर बात को महत्व दिया जाता था और चीन को पाकिस्तान का पैरोकार माना जाता था लेकिन अब चीन के महत्वाकांक्षी इकोनाॅमिक काॅरिडोर को पाकिस्तान के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के तौर पर माना जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान और चीन के बीच इस तरह काकाॅरिडोर 46 अरब डाॅल की लागत से तैयार किया जा रहा है। काॅरिडोर की शुरूआत ग्वादर पोर्ट से हुई है जो कि पाकिस्तान अधिकृत  कश्मीर से होते हुए चीन की ओर जाएगा।

माना जा रहा है कि यह सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान की असेंबली में कई सीनेटर ही इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे पाकिस्तान की स्वाधीनता खतरे में आ सकती है। पाकिस्तान के सीनेटर ताहिर मशादी ने इस मामले में कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी आने वाली है। राष्ट्रीय हितों का बचाव नहीं किया जा रहा है। पाकिस्तान-चीन की दोस्ती पर उन्हें गर्व है। मगर देश के हित पहले सामने रखे जाने चाहिए।

सीनेटर्स ने आशंका जताई कि जिस तरह से इस्ट इंडिया कंपनी अविभाजित भारत में स्वाधीनता के पहले आई थी उसी तरह से ये काॅरिडोर काम कर सकता है, यदि ऐसा होता है तो फिर पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है। हालात ये हें कि यहां पर पाॅवर प्लांट हेतु बिजली के दाम चीन द्वारा तय हो रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पीएमएल - एन से जुड़े सदस्य सईदुल हसन मांदोखाइल ने कमेटी के चेयरमैन की शिकायत को जायज बताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -