पूँछ सेक्टर में पाकिस्तान ने की भारी गोलीबारी, एक भारतीय जवान शहीद, तीन घायल
पूँछ सेक्टर में पाकिस्तान ने की भारी गोलीबारी, एक भारतीय जवान शहीद, तीन घायल
Share:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी आर्मी निरंतर रिहाइशी इलाकों में भारी गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तान ने पुंछ के केरनी सेक्टर में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक फायरिंग की है। भारतीय सेना के जवानों ने भी इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। भारतीय इलाके में हुई गोलाबारी में इंडियन आर्मी का एक जवान शहीद हुआ है, जबकि तीन अन्य जवान जख्मी हो गए हैं।

पाकिस्तानी सेना के जवानों ने शनिवार देर रात से ही नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे केरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की है। पाकिस्तान की इस गोलाबारी के बाद इंडियन आर्मी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही हैं। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, LOC से सटे तमाम हिस्सों में रिहाइशी इलाकों पर मॉर्टार के जरिए गोलीबारी की जा रही है।

नियंत्रण रेखा पर हो रही फायरिंग के बीच इंडियन आर्मी का एक जवान शहीद हुआ है। इसके अलावा तीन अन्य जवान जख्मी भी हुए हैं। नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थितियों को देखते हुए सेना ने सीमांत गांवों के सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। इसके अलावा LOC पर किसी अप्रिय स्थितियों या घुसपैठ होने की आशंका में सैनिकों को पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

15 जून से कान्हा नेशनल पार्क में शुरू होगी टाइगर सफारी, करना होगा इन नियमों का पालन

EPF : इस तरीके से आसानी से सुधार सकते है अकाउंट की गल​तीयां

नकदी की परेशानी से बचा सकता है यह उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -