भारत के साथ पाकिस्तान कर रहा सीना जोरी
भारत के साथ पाकिस्तान कर रहा सीना जोरी
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के आतंरिक मंत्री ने हाल ही में चीन - पाकिस्तान आर्थिक काॅरिडोर - सीपीईसी परियोजना को लेकर भारत पर कटाक्ष किया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि भारत अपने पड़ोसियों को प्रगति करते देखना नहीं चाहता। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की ओर से करीब दो दिन पहले ही सीमा पर फायरिंग की गई थी। हालांकि भारतीय सेना ने इसका कोई ठोस जवाब नहीं दिया था। मगर हाल ही में पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान के बाद दोनों देशों के रिश्ते खटाई में पड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा जारी किए गए बयान के अंतर्गत कहा गया था कि भारत की प्रतिक्रिया द्वारा दुनिया के सामने इसका असली चेहरा लाया गया। यही नहीं इसके लिए अपने पड़ोसियों की प्रगति और विकास को अस्वीकार्य कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान हर बार भारत के प्रति इस तरह का रवैया अपनाता है। एक तरह से पाकिस्तान भारत के साथ छद्म युद्ध छेड़ता है तो दूसरी ओर कूटनीतिक रूप से विदेशों की सहायता से वह जम्मू - कश्मीर के मसले को हल करने की बात करता है। 

जहां पाकिस्तान द्वारा भारत के साथ जम्मू - कश्मीर मसले को सुलझाने की चर्चा की वहीं पाकिस्तान ने चीन के नेताओं का अपने देश में स्वागत किया। स्वागत तो एक अलग बात है। इस माध्यम से पाकिस्तान ने चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर अधोसंरचनात्मक विकास की बात कही तो दूसरी ओर उसने पाकिस्तान में आतंकवाद बढ़ाने के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -