आज के दिन हुई थी 30 फुटबाल खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत, जानिए इतिहास
आज के दिन हुई थी 30 फुटबाल खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 28 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

28 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1788- मैरी लैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां प्रदेश बना.
1847- जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने.
1910- इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया.
1916- बीजी तिलक ने भारतीय गृह नियम लीग की स्थापना की.
1932- इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई.
1935- रूस की राजधानी मास्को में  अंडरग्राउंड ट्रेन 'मेट्रो' की शुरुआत.
1993- जाम्बिया के एक विमान के गेबोन के लिबरविले में दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 फुटबाल खिलाड़ियों की मौत.
1995- दक्षिण कोरिया में मेट्रो में हुए गैस विस्फोट में 103 की मौत.
1999- अमेरिका वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड व्दारा 1999 में एक वर्ष के अन्दर मानव क्लोन बनाने का ऐलान.
2001- अमेरिकी बिजनेस मैन डेनिस एंथोनी 2001 में पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट बन इतिहास रच दिया.
2001- पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो 2001 में अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना.
2002- बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन प्राइज फार फिक्शन' रखा गया.
2003- दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया.
2008- भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने 2008 में पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा.
2008- पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को 2008 में मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया.

28 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:-
1791 में महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का जन्म हुआ.
1897 में चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष ये जियानयिंग का जन्म हुआ.
1924 में ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का जन्म हुआ.
भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का 1929 में जन्म.
1971 में हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ.

28 अप्रैल को हुए निधन:-
मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का 1740 में निधन.
1740 में बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी मस्तानी का निधन.
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का 1992 में निधन.

'मैं किसी लायक नहीं...' लिखकर फंदे से झूल गई 9वीं की छात्रा

कोर्ट जा रही लड़की को शख्स ने सरेआम मारी गोली, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

लोगों में दिखा वाटर मेट्रो का गज़ब क्रेज, पहले ही दिन 6500 लोगों ने किया सफर, PM मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -