थाईलैंड के बाद अब अंडमान की ओर मुड़ा चक्रवाती तूफान 'पाबुक'
थाईलैंड के बाद अब अंडमान की ओर मुड़ा चक्रवाती तूफान 'पाबुक'
Share:

पोर्टब्लेयर : चक्रवाती तूफान पाबुक थाईलैंड में कोहराम मचाने के बाद अब अंडमान की ओर मुड़ गया है। थाईलैंड के नखोन सी थम्मारात प्रांत में पाबुक ने काफी नुकसान किया है। अब यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने आशंका जताते हुए कहा है कि यह तूफान जनवरी में अंडमान सागर में पहुंच जाएगा।

अरब लीग के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत

ऊंची लहरें उठ सकती हैं

प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने अंडमान के पास समुद्र की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अंडमान आइलैंड, अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक समुद्र अशांत रहेगा और ज्वार की स्थिति रहेगी। निकोबार आइलैंड के आसपास 6 जनवरी को समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठ सकती हैं। 

'ठांय-ठांय' की आवाज निकालने वाले सब-इंस्पेक्टर एनकाउंटर में हुए घायल

वॉर्निंग जारी कर दी है

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक मौसम विभाग ने मछुवारों से इस दौरान अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी के एक बड़े हिस्से में 5-8 जनवरी तक न जाने की हिदायत दी है। विभाग के मुताबिक अंडमान सागर में पहुंचते ही तूफान अपनी दिशा बदलेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ चलकर अंडमान द्वीप समूह की ओर मुड़ जाएगा। चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने अंडमान दीप समूह के लिए यलो वॉर्निंग जारी कर दी है।

जम्मू कश्मीर में सुबह से मुठभेड़ जारी, अब तक दो आतंकी ढेर

प्रतिमाह कमाएं 30 हजार रु, अहमदाबाद में निकली बम्पर भर्तियां

तीन भाइयों को पटाख़े चलाना पड़े भारी, हुआ कुछ ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -