देश के ग्रामीण क्षेत्रो में किन्नरों के मामले में UP पहले स्थान पर
देश के ग्रामीण क्षेत्रो में किन्नरों के मामले में UP पहले स्थान पर
Share:

कोलकाता : 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना के अनुसार देश के ग्रामीण इलाकों में 70 हजार से ज्यादा ट्रांसजेंडर (किन्नर) रहते है। जिसमे सबसे ज्यादा ट्रांसजेंडर उत्तर प्रदेश में पाये जाते है, देश में सबसे ज्यादा ट्रांसजेंडर पाये जाने में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है, इसके बाद बिहार और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है। यूपी में तकरीबन 13 हजार और पश्चिम बंगाल में करीब 10 हजार किन्नर रहते हैं। जनगणना में बनाई गई लिंग विश्लेषण रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण भारत में 74,286 किन्नर रहते हैं।

देश के 35 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में यूपी में सबसे ज्यादा 12,916, बिहार में 9,987 और पश्चिम बंगाम में 9,868 किन्नर रहते हैं। किन्नर कार्यकर्ता रंजिता सिन्हा के मुताबिक शुक्रवार को जारी हुए सर्वे में किन्नरों की बढ़ी मान्यता को दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "जनगणना राज्यों में किन्नर के लिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद करेगा। बंगाल में कई सकारात्म चीजें हो रही हैं और संख्या का आधिकारिक रिकॉर्ड इस बात का सबूत है।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -