सेफ सिटी, स्वच्छ इंदौर, सुरक्षित इंदौर जागरूकता अभियान के तहत आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
सेफ सिटी, स्वच्छ इंदौर, सुरक्षित इंदौर जागरूकता अभियान के तहत आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Share:

इंदौर/ब्यूरो। जिला प्रशासन महिला बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग जिला इन्दौर के द्वारा कलेक्टर मनीष सिंह एवम पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, रामनिवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में सेफ सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल,राऊ,इन्दौर  के स्कूल बस ड्राइवर, कंडक्टर, एवम मैनेजमेंट स्टाफ के लिए सेफ सिटी  स्वच्छ इंदौर  सुरक्षित इंदौर जागरूकता अभियान के तहत आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में भारती श्रीवास्तव जिला समन्वयक ममता संस्था,यूनिसेफ के द्वारा महिला एवम बच्चों के साथ होने वाली हिंसा के प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए कैसे हम इसे रोकने में अपना योगदान दे सकते है के बारे में जानकारी दी ,। प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर एवं नोडल अधिकारी सेफ सिटी कार्यक्रम डॉ. वंचना सिंह परिहार के द्वारा महिला सुरक्षा एवम उनसे जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी साथ ही बस ड्राइवर और कंडक्टर होने के साथ साथ समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते महिलाओं एवम बालिकाओं क सुरक्षा के प्रति क्या जिम्मेदारी है, के बारे में भी प्रकाश डाला, साथ ही छेड़छाड़ से जुड़े मामलों में कैसे शिकायत दर्ज कर सकते है, के बारे में जानकारी दी, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कानूनी जानकारी, दंडात्मक कार्यवाही के बारे में चित्रण किया।इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर सखी केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, ऊर्जा डेस्क, 112 गूगल एप आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद सभी को महिलाओ के अधिकारो की जानकारी दी। और शपथ दिलवाई गयी। पोस्टर और पंपलेट वितरण किया गया।

अक्षर सामाजिक सेवा समिति की राष्ट्रीय समन्वयक  जया शेट्टी के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी गई एवं महिला सुरक्षा हेतु  शपथ दिलवाई गई कार्यशाला दिल्ली पब्लिक स्कूल,राऊ,इन्दौर की प्राचार्य श्रीमति आशा नायर एवं डायरेक्टर डॉ. धरम वर्मा एवम जिला कार्यकर्म अधिकारी, महिला एवम बाल विकास विभाग श्री राम निवास बुधोलिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यापक श्री अंकित वोरा के द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी डॉ वंचना सिंह परिहार और जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास जी ने बताया है कि इस तरह के कार्यक्रम इंदौर जिले के सम्मत विद्यालयों में किए जा रहे हैं।

'शादी की बात की तो जान से मार दूंगा', कांग्रेस के इस नेता पर महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

मंत्रालय में युवक ने लगाई फांसी, डॉ. रमन ने CM बघेल से पूछ डाला ये सवाल

महिलाओं में अच्छी फर्टिलिटी का संकेत देते हैं ये लक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -