संस्था खुशियों के ओटले ने महिलाओं को सिखाए ग्रह उद्योग के गुण
संस्था खुशियों के ओटले ने महिलाओं को सिखाए ग्रह उद्योग के गुण
Share:

राजगढ़ से मांगीलाल कुशवाह की रिपोर्ट

राजगढ़। ब्यावरा सिटी पुलिस थाने के पीछे संचालित सामाजिक संस्था खुशियों के ओटले पर रविवार को महिलाओं को विशेष रूप से घर में बनने वाली वस्तुओं की जानकारी दी गई। जिसके माध्यम से महिलाएं घर बैठकर व्यवसाय कर सकती है, ओटले के संचालक सुरजीत सिंह ने बताया कि आज के महंगाई के युग में घर में रखी हुई पुरानी वस्तुओं से भी हम कई चीजों का निर्माण कर सकते है। 

जैसे कपड़े, घर में रखा पुराना प्लास्टिक का सामान या और कोई खाने की वस्तुएं घर पर बनाकर हम बाजार में बेच सकते है। पर्यावरण को बचाने में पुराने कपड़ों से बने हुए झोले विशेष भूमिका निभा रहे है। बाजार में उपयोग होने वाली प्लास्टिक की पॉलीथिन पर्यावरण के लिए जहां बहुत हानिकारक है वहीं अगर हम अपने ही घर में रखे हुए पुराने कपड़ों से झोले बनाते है, तो वह हमें कहीं ना कहीं आमदानी में भी और पर्यावरण के लिए भी लाभदायक होगी। 

सुरजीत सिंह ने बताया कि हम ओटले पर आने वाले पुराने कपड़ों से झोले बनवा कर जरूरतमंदों में मुफ्त बाटते है। इस मौके पर 80 महिलाओं को कपड़े व जरूरत का सामान व नई चप्पल बांटी गई। वहीं 60 बच्चों को पुराने कपड़े बांटे गए, इस अवसर पर खुशियों के ओटले से रवि साहू सुमन मेवाडे, सोनी मेवाडे, काजल वाल्मीकि, अनीशा वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में बच्चे व महिलाएं मौजूद रहे।

इंदौर : फिर शर्मसार हुआ शहर, बीच सड़क पर चलता रहा ड्रामा

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की हुई नियुक्ति

राष्‍ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में लागु होगा पेसा कानून-सीएम शिवराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -