ऑपरेशन 'समुद्र सेतु': मालदीव में फंसे 700 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचा INS जलाश्व
ऑपरेशन 'समुद्र सेतु': मालदीव में फंसे 700 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचा INS जलाश्व
Share:

नई दिल्ली: ऑपरेशन 'समुद्र सेतु' के तीसरे फेज में इंडियन नेवी युद्धपोत INS जलाश्व शुक्रवार को मालदीव में फंसे भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ। 7 जून को यह जहाज़ 700 भारतीयों के साथ लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचेगा। मालदीव से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए INS जलाश्व गुरुवार को सुबह राजधानी माले पहुंचा था। 

शुक्रवार को पोर्ट ऑफ माले में पहुंचने पर भारतीयों को जहाज पर सवार करने की प्रक्रिया आरंभ की गई। नेवी के जहाज से भारत आने वाले यात्रियों की चेक-इन और छानबीन वेलना हवाई अड्डे पर पूरी की गई। इसके बाद नेवी की बसों से उन्हें बंदरगाह पर पहुंचाया गया। कुछ लोग अपने साधनों से भी बंदरगाह पहुंचे। मालदीव में भारत मिशन के स्वयंसेवकों ने एयरपोर्ट क्षेत्र में पहुंचने वाले मुसाफिरों का स्वागत किया और INS जलाश्व में सवार होने से पहले औपचारिकताएं पूरी कीं।

मुसाफिरों के सामान को जहाज पर लोड करने से पहले सेनेटाइज किया गया और यात्रियों की सेहत की पहचान के लिए उनके हाथों में एक मुहर भी लगाई गई। जहाज पर चढ़ने से पहले उनका सामान अलग से लोड करने का बंदोबस्त किया गया। महिलाओं और बच्चों को जहाज पर सवार करने में तरजीह दी गई।

अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही

स्वदेश वापसी को बेताब है भारतीय नागरिक, एयर इंडिया की वेबसाइट को मिले 6 करोड़ हिट

भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार ऐसी हालत, यात्रियों का इंतजार कर रही ट्रेनें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -