OP शर्मा नहीं करेंगे दिल्ली विधानसभा के सत्र में भागीदारी
OP शर्मा नहीं करेंगे दिल्ली विधानसभा के सत्र में भागीदारी
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओपी शर्मा विधानसभा के विशेष सत्र में भागीदारी नहीं करेंगे। दरअसल दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी की विधायक अल्का लांबा और ओपी शर्मा के मामले की सुनवाई के बाद यह कहा कि ऐसी संभावना नज़र आ रही थी कि समझौता संभव हो। अब उच्च न्यायालय शुक्रवार को मामले में सुनवाई करेगा।

दरअसल विधानसभा के सत्रों में ओपी शर्मा को अलका लांबा पर आपत्तीजनक टिप्पणियां करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। इसी मामले में उन्होंने न्यायालय से अपील की थी।  हाईकोर्ट ने पूछा था कि क्या वे माफी मांग लेते हैं तो क्या मामला समाप्त हो जाता है?

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओपी शर्मा दो सत्र हेतु विधानसभा से निलंबित कर दिए गए। इसे उन्होंने उच्च न्यायालय में चुनौती भी दी है। अल्का लांबा की ओर से न्यायालय में माफीनामे को प्रस्तुत किया गया था। ओपी शर्मा ने इस माफीनामे को स्वीकार नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओपी शर्मा को नवंबर में दो सत्रों हेतु सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल उन्होंने विधायक अलका लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -