साहूकार ने हड़पा मात्र दो सौ रुपए की उधारी के लिए विधवा महिला का घर
साहूकार ने हड़पा मात्र दो सौ रुपए की उधारी के लिए विधवा महिला का घर
Share:

बालोद। आज भी गरीबों का शोषण सेठ साहूकारों द्वारा किया जा रहा है। इसका एक और मामला गुंडरदेही ब्लॉक में समाने आया है। परसदा(बेलौदी) के एक साहूकार ने गांव की एक गरीब महिला का मकान हड़प लिया गया है।

परसदा के पीड़ित ग्रामीण साहूकार के खिलाफ सामने आ रहे हैं। 65 साल की विधवा महिला अधनी बाई साहू ने कलेक्टर से शिकायत में बताया कि करीब 20 साल पहले उनके पति ने सेठ से 200 रुपए उधार लिया था। उस समय हम गरीब परिवारों के लिए दो सौ रुपए भी बड़ी रकम थी। गरीबी के कारण पति जागेश्वर साहू उनका उधारी नहीं चुका पा रहे थे। अधनी बाई ने बताया कि उन्हें इस कर्ज की जानकारी बाद में मिली। इस बीच पंचायत चुनाव हुआ जिसमें उक्त साहूकार भी प्रत्याशी रहे।
 चुनाव प्रचार के दौरान अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए उसने महिला से कहा कि मुझे सरपंच पद के लिए वोट दोगे तो तुम्हारे पति ने जो 200 का कर्ज लिया था उसे माफ कर दूंगा। कहने लगा कि दो सौ रुपए उधारी के एवज में उसने मेरे पति से कोरे कागज में अंगूठा लगवाया है। कर्ज चुकाने के डर से महिला ने उसे वोट दिया चुनाव जितने के बाद भी साहूकार ने कर्ज माफ नहीं किया। अपने वादे से मुकर गया और पैसा वापस करने का दबाव बनाने लगा। करीब एक साल बाद फिर महिला के घर आया और कर्ज का ब्याज जोड़कर डेढ़ लाख होना बताया। गरीबी में इतनी बड़ी रकम चुकाना बिलकुल संभव नहीं था। साहूकार की नजर उनके मकान पर थी। कर्ज को चुकाने के लिए उसने घर को बेचने का प्रस्ताव रखा। मबूरी में महिला को अपना मकान छोड़ना पड़ा। 
साहूकार ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया। मकान कधाा था जिसे पक्का करवाकर उसने दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। साहूकार इस आतंक से पीड़ित महिला अधनी बाई सोमवार को  पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। वीरेन्द्र साहू के साथ महिला ने मामले की शिकायत बेलौदी दौरे के दौरान कलेक्टर राजेश सिंह राणा से की। कलेक्टर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बेघर महिला आज रोजी मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है। आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है उसने कलेक्टर से साहूकार द्वारा हड़पे जमीन(मकान) को वापस दिलाने की मांग की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -