'केवल भाजपा ही देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक महाशक्ति बना सकती है..', जयपुर में बोले नितिन गडकरी
'केवल भाजपा ही देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक महाशक्ति बना सकती है..', जयपुर में बोले नितिन गडकरी
Share:

जयपुर: केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज यानि गुरुवार (16 नवंबर) को कहा कि देश को वैश्विक महाशक्ति बनाने का सपना केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है। वह जयपुर के झोटवाड़ा में पार्टी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, "देश को महाशक्ति बनाना है। गांव, गरीब, मजदूर और किसानों को भय, भूख, आतंक और भ्रष्टाचार से मुक्त कराना है। अपने देश को विश्व गुरु बनाना है। हमें स्वयं को आत्मनिर्भर बनाना है। आत्मनिर्भर भारत के इस सपने को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है।''

गडकरी ने कहा कि, "हम अपने लिए काम नहीं करते, हम देश के लिए काम करते हैं, हम गरीबों के लिए काम करते हैं और इसलिए यह चुनाव न केवल आपके राज्य का भाग्य बदल देगा, बल्कि भारत का भी भाग्य बदल देगा।" केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि पांच साल के भीतर डीजल और पेट्रोल वाहन मुश्किल से ही दिखेंगे, केवल इलेक्ट्रिक, इथेनॉल और हाइड्रोजन वाहन ही दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा, "अगर राजस्थान के किसान समृद्ध होंगे तो देश के किसान भी समृद्ध होंगे। अगर राजस्थान में प्रगति और समृद्धि आएगी तो देश में भी आएगी।"   राज्य में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किये जायेंगे। 

सिक्किम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचना हुआ आसान, भारतीय सेना और BRO ने तीस्ता नदी पर बना दिया पुल

चक्रवात मिधिली को लेकर अलर्ट जारी, ओडिशा-बंगाल में भारी बारिश का अनुमान, मछुआरों को समुद्र तरफ न जाने की सलाह

बिहार में छठ पूजा पर भी खुलेंगे स्कूल, छुट्टियां रद्द ! लोग बोले- ये क्या तुगलकी फरमान है ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -