ओबामा के कुत्तों का अपहरण करने वाला पकड़ाया
ओबामा के कुत्तों का अपहरण करने वाला पकड़ाया
Share:

न्यूजर्सी: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के श्वान का अपहरण करने के लिए वाॅशिंगटन पहुंचे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। डीसी सुपीरियर कोर्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि इस व्यक्ति का नाम स्काॅट डी स्टाॅकर्ट बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाॅर्थ डकोटा के स्काॅट डी स्टाॅकर्ट को वाॅशिंगटन के होटल से पकड़ लिया गया। ओबामा के पास दो पुर्तगाली वाॅटर डाॅग हैं। मगर इस आरोपी ने इन डाॅग्स को चुराने का प्रयास किया। जब सुरक्षाबलों ने इस आरोपी को पकड़ा तो इसके पास से एक वाहन भी बरामद किया गया। इस आरोपी के वाहन में भी हथियार निकले हैं। इन हथियारों का रजिस्ट्रेशन उसके नाम नहीं है।

जिसके कारण उस पर कोलंबिया के कानून का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया गया है। न्यायालय में जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं।उनके माध्यम से कहा गया है कि स्टाॅकर्ट ने एजेंटों के सामने स्वयं को ईसा मसीह ही कह दिया है। उसने खुद को मर्लिन मुनरो का बेटा बताया।  दरअसल बराक ओबामा की बेटियों शाशा और मलिया को एक कुत्ते का बच्चा मिला था।

जिसे बाद में व्हाईट हाउस में रखा गया। अब इन कुत्तों को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं। स्टाॅकर्ट को छोड़ दिया गया लेकिन उसे पुलिस की निगरानी में रखा गया है। ओबामा के श्वान पहले भी चर्चा में रहे हैं। दूसरा कुत्ता सनी वर्ष 2013 से व्हाईट हाउस में रहता है। अपहरण की जानकारी मिलने और आरोपी के पकड़े जाने के बाद इन श्वानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -