बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, शायंतन बोले- अब तक 121 कार्यकर्ता शहीद हुए
बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, शायंतन बोले- अब तक 121 कार्यकर्ता शहीद हुए
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल पूर्वी-मेदिनीपुर जिले के कांथी की भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के इटाबेड़िया इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता गोकुल जेना को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस मामले में भाजपा नेता शायंतन बसु ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हत्या का आरोप लगाया है।

दरअसल, इस इलाके के TMC पंचायत सदस्य के पति कोरोना से संक्रमित थे, जिसके मद्देनज़र गोकुल जेना ने उन्हें घर में ही रहने की हिदायत दी। इसके बाद गोकुल जेना की लाश इलाके के ही एक जंगल से घायल अवस्था में मिली। गोकुल जेना के शरीर पर लाठी डंडों के पीटे जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे ये अंदाज लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर उनका क़त्ल किया है। भाजपा नेता शायंतन बसु ने TMC पर गोकुल की हत्‍या कराने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि TMC राज्य में हिंसा और खून की सियासत खेल रही है, जिसमें उनके 121 नेता और कार्यकर्ताओं की बली चढ़ चुकी है, इसके बाद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है और हत्यारों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है। यदि कुछ काम कर भी रही है तो वो केवल मामले को रफा-दफा करने का।

शायंतन बसु ने ये भी कहा के पड़ोसी प्रदेश बिहार में NDA गठबंधन की सरकार बनी है, अब बंगाल की बारी है। बंगाल में भी भाजपा सत्ता में आने वाली है। भाजपा की सरकार बनने के बाद सबको हिसाब देना होगा। इस मामले को लेकर बंगाल भाजपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि, 'कंठी भगवानपुर विधानसभा से भाजपा के बूथ कार्यकर्ता गोकुल जेना की TMC के गुंडों ने निर्मम हत्या कर दी। उसका अपराध यह था कि उन्होंने कोरोना से प्रभावित एक टीएमसी पंचायत सदस्य के पति को घर में रहने का आग्रह किया।' 

नौकरीपेशा लोगों को दिवाली गिफ्ट दे सकती है सरकार, 12:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगी निर्मला सीतारमण

बहरीन के पीएम सलमान अल खलीफा का निधन, देश में एक हफ्ते का राष्ट्रीय शोक घोषित

सऊदी अरब के जेद्दा में WWI का स्मारक हमला, फ्रांस ने की कड़ी निंदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -