बहरीन के पीएम सलमान अल खलीफा का निधन, देश में एक हफ्ते का राष्ट्रीय शोक घोषित
बहरीन के पीएम सलमान अल खलीफा का निधन, देश में एक हफ्ते का राष्ट्रीय शोक घोषित
Share:

मनामा: बहरीन के पीएम खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को इंतकाल होने के बाद शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को देश का नया पीएम बनाया गया है। बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी BNA ने शाही परिवार की तरफ से जारी एक कार्यकारी आदेश के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है।

84 वर्षीय खलीफा बिन सलमान अल खलीफा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और अमेरिका में अपना उपचार करवा रहे थे। उनके नाम विश्व में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। बहरीन ने उनके इंतकाल पर एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन के शाह ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को तत्काल प्रभाव से देश का नया प्रधानमंत्री बनाया है।

बता दें कि बहरीन के शाही परिवार के पास संसद की सलाह लिए बगैर ही देश का पीएम नियुक्त करने का अधिकार है। क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि बहरीन के आंतरिक धार्मिक कलह को शांत करने के लिए ही युवा क्राउन प्रिंस को पीएम बनाया गया है। बहरीन के शिया मुसलमानों ने दिवंगत पीएम पर उनके अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

WHO के महानिदेशक ने की PM मोदी की तारीफ

मुंबई हमले पर PAK का सबसे बड़ा कुबूलनामा, जारी की आतंकियों की सूची

अमेरिका में कोरोना ने फिर ढाया कहर, पिछले 24 घंटों में आए डेढ़ लाख नए केस, 1600 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -