‘वन लैग्ग डांसर’ परेशान है अपने फेसबुक फैंस से
‘वन लैग्ग डांसर’ परेशान है अपने फेसबुक फैंस से
Share:

आज कल फेसबुक पर हो रही हरकतों से सभी कलाकार परेशान है। शुभरीत कौर जो ‘वन लैग्ग डांसर’ है वो भी अपने फेसबुक फैंस से बहुत परेशान है। शुभरीत कौर जिनका एक पैर नही है इन्होने अपने एक पैर के साथ डांस करके लोगो का दिल जीता है। शुभरीत कौर कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'झलक दिखला जा' मे अपने डांस का हुनर बिखेर चुकी है।

आजकल लोग फेसबुक पर कुछ भी पोस्ट करते रहते है, और शुभरित को टैग करते रहते है। इन सब परेशानियों से तो बाकी के कलाकार भी परेशान है। शुभरित ने ऐसे लोगो पर बहुत गुस्सा दिखाया है और कहा है कि वह रोज ऐसे घटिया लिंक और फोटो शेयर करने वाले लोगो को ब्लॉक करती है। शुभरित ने ये भी कहा है कि आप मे से अगर कोई इस परेशानी का हल निकाल सकता है तो फेसबुक पर जरूर शेयर करे।

'इंडियाज गॉट टैलेंट' मे अपने डांस का हुनर दिखाने के बाद शुभरित ने 'झलक दिखला जा' मे अपने डांस का हुनर दिखाया। 'झलक दिखला जा' शो मे आने के बाद उनका डांस अब और भी अच्छा हो गया है। 'झलक दिखला जा' डांस शो के दौरान शुभरित कौर को एक गिफ्ट भी मिला था, जो प्रोस्थैटिक लैग्ग जैसा गिफ्ट है। इस प्रोस्थैटिक लैग्ग का इस्तेमाल करके शुभरित कौर ने अपने दोनों पैरों पर डांस किया और सभी को आश्चर्य चकित किया। शुभरित कौर को इतना अच्छा गिफ्ट 'झलक दिखला जा' शो के कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -