1500 रूपये खर्च कर महाकाल के दर्शन करना पड़ रहे हैं। इससे बड़ा अधर्म और क्या होगा- पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ
1500 रूपये खर्च कर महाकाल के दर्शन करना पड़ रहे हैं। इससे बड़ा अधर्म और क्या होगा- पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। श्री मौनतीर्थ पीठ में आयोजित यूथ विद सनातन अभियान के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने कहा की हजारों वर्षों पूर्व से सनातन धर्म चला आ रहा हैं। संसार के जितने भी धर्म हैं वह इसी से निकले हुए हैं। सनातन धर्म में प्रचलित परम्पराएं सूर्य को अर्घ्य देना, पौधों को पानी देना आदि कोई कपोल कल्पित नहीं है, यह सभी परम्पराएं विज्ञान सम्मत हैं, इसे आजकल के कॉन्वेंट वाले बच्चे नहीं समझ पाएंगे। इसे समझने के लिए गुरुकुल में जाना अनिवार्य है। कॉन्वेंट वाले तो केवल शिक्षा ही दे सकते हैं, ज्ञान नहीं। 

हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कुलश्रेष्ठ ने कॉन्वेंट शिक्षा और गुरुकुल के ज्ञान में अंतर बताया। साथ ही उन्होंने इंदौर की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर के सनातन संस्कृति के संरक्षण में दिए गए योगदान को भी प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश उस देवी को भूल गया लेकिन देश नहीं भूला। सनातन धर्म की अलख जिनके दिल में जल रही हैं वे नहीं भूले। उन्होंने जिला प्रशासन की महाकाल दर्शन की व्यवस्था पर भी बोला। उन्होंने कहा कि यहां भगवान को स्पर्श करने के लिए भी 1500 रुपए खर्च करना पड़ रहे हैं। इससे बड़ा अधर्म और क्या होगा? श्री कुलश्रेष्ठ ने युवाओं को इसके पीछे के षड़यंत्र को उजागर करते हुए कहा कि यह युवाओं को मंदिरों से दूर करने की यह एक तरह की साजिश है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता में रूप में मौनतीर्थ पीठाधीश्वर संतश्री डॉ. सुमनभाईजी ने आशीर्वचन देते हुए युवाओं से कहा कि आजकल कथा करने वाले संतगण व्यासपीठ से सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की लीलाओं का ही वर्णन करते हैं, उन्हें चाहिए कि वे कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करें। आज का समय ऐसा है कि हमें उस कुरुक्षेत्र वाले कृष्ण की आवश्यकता है, जो धर्म स्थापना के लिए धर्म की रुढ़ियों को तोड़ने के लिए तैयार हो।

श्री मौनतीर्थ पीठ के राष्ट्रीय स्तर के सम्मान ‘राष्ट्र विभूति जटायु सम्मान-२०२२Ó से श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ को सम्मानित किया गया। पूज्य गुरुदेव संतश्री डॉ. सुमनभाईजी ने यह सम्मान देते हुए इस सम्मान के उद्देश्यों से उपस्थितजनों को परिचित कराया। यूथ विद सनातन अभियान के पदाधिकारियों ने श्री कुलश्रेष्ठ और पूज्य भाईजी का मंच पर स्वागत किया। साथ ही दोनों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण की तय्यरिया तेज, पिले चांवल देकर करेंगे लोगों को आमंत्रित

पॉक्सो एवं एनडीपीएस एक्ट के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

क्या है इंदौर निगम का ‘हल्ला बोल’ अभियान, मुहीम चला कर करेंगे लोगों को जागरूक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -