खौफनाक मंजर से जुड़ा है आज का इतिहास
खौफनाक मंजर से जुड़ा है आज का इतिहास
Share:

देश के इतिहास में 15 वर्ष पूर्व 29 अक्टूबर की दिनांक एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन दिल्ली में दीपावली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्यौहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था। दिल्ली में अक्टूबर में अमूमन पर्वों का सीजन होता है। पहले रामलीला की धूमधाम, फिर विजयादशमी का जोश, धनतेरस की खरीदारी, दिवाली की रौनक तथा फिर उसके पश्चात् गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज। एक के पश्चात् एक आने वाले इन पर्वों पर बाजारों में बहुत रौनक रहती है। 29 अक्टूबर 2005 को धनतेरस के दिन शहर के कई भागों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 व्यक्तियों की मृत्यु हुई एवं 200 से अधिक लोग चोटिल हुए। वही दिल्ली के सरोजनी नगर, पहाड़गंज तथा गोविंदपुरी में हुए इन धमाकों के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैएबा का हाथ माना गया। अदालत ने तारिक अहमद डार, मोहम्मद हुसैन फाजिली एवं मोहम्मद रफीक शाह पर देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, हत्या, हत्या की कोशिश एवं हथियार जुटाने के आरोप तय किए थे।

जानिए कब हुआ था पहला धमाका:-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सीरियल ब्लास्ट में तीन भिन्न-भिन्न स्थानों पर धमाके हुए थे जिनमें से सबसे पहला धमाका शाम के लगभग 5:30 बजे भारी भीड़ वाले क्षेत्र पहाड़गंज में हुआ था। ठीक आधे घंटे पश्चात् तकरीबन 6 बजे एक और व्यस्त बाजार सरोजनी नगर में दूसरा बम धमाका हुआ। ये धमाके बस, कार तथा बाइक में हुए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की दिनांक पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस तरह है:-


1911: अमेरिकी संपादक तथा प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन।
1923: ऑटोमन साम्राज्य का अंत होने के ऐलान के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा तथा आज ही के दिन देश गणराज्य बना।
1929: अमेरिकी शेयर बाजार के लगभग एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘‘ब्लैक ट्यूजडे’’ कहा गया तथा इससे ग्रेट डिप्रेशन के नाम से जाना जाने वाला संकट और गहरा गया। दरअसल पांच दिन पहले एक करोड़ 30 लाख शेयर की बिकवाली हुई थी।
1956 : इजराइल की सेना ने स्वेज नहर क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।
1975: स्पेन से जनरल फ्रैंको के 35 वर्ष पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी रूप से सत्ता संभाली।
1985: मुक्‍केबाजी में भारत को प्रथम ओलंपिक मेडल दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म।
1999: पूर्वी भारत के प्रदेश उड़ीसा (अब ओडिशा) में भीषण समुद्री तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए तथा जान माल की भारी हानि हुई।
2005: दिवाली के त्यौहार की गहमा गहमी में डूबे दिल्ली शहर के व्यस्त बाज़ारों में बम विस्फोट।
2015: चीन ने एक बच्चे की नीति को समाप्त करने की घोषणा की।

पंकज त्रिपाठी ने बिहार के लोगों से किया ये आग्रह

वैज्ञानिकों ने खोज निकाला 'पाताल', धरती के केंद्र में मौजूद है एक नई दुनिया

TMC में शामिल हुई ये मशहूर अभिनेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -