VIDEO! मालिक का शव देखते ही रस्सी तोड़कर अंतिम संस्कार में पहुंचा बछड़ा, फिर जो हुआ उसे देख रोने लगे लोग
VIDEO! मालिक का शव देखते ही रस्सी तोड़कर अंतिम संस्कार में पहुंचा बछड़ा, फिर जो हुआ उसे देख रोने लगे लोग
Share:

रांची: झारखंड के रांची से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जिसमे एक व्यक्ति की मौत के बाद उसकी गाय का बछड़ा रस्सी तोड़कर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने श्मशान घाट पहुंच गया। लोगों ने उसे आवारा पशु समझकर भगाना चाहा, किन्तु लाठी खाकर भी वह नहीं हटा। शव के पास ही खड़ा रहा। तत्पश्चात, एक शख्स ने वहां उपस्थित अन्य व्यक्तियों को बताया कि यह मृतक का ही बछड़ा है।

वही जब लोगों ने बछड़े के सामने मृतक का चेहरा खोला, तो वह जोर-जोर से आवाज करने लगा। फिर अंतिम संस्कार की सभी रस्मों में उसे भी सम्मिलित किया गया। मिल रही खबर के मुताबिक, हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत चैथी में इंसान एवं जानवर के बीच ऐसा प्यार देखने को मिला। इसे देखकर लोग भावुक हो गए। चैथी के रहने वाले मेवालाल ठाकुर का देहांत हो गया था। उनकी अंत्येष्टि के लिए जब लोग निकले, तो रस्सी तोड़कर बछड़ा भी उनकी शव यात्रा में सम्मिलित हो गया।

वही लोग जब शव लेकर श्मशान पहुंचे, तो बछड़ा शव के समीप पहुंचकर चारों ओर घूमने लगा। सबको लगा कोई आवारा पशु है। लोग उसे भागने लगे। लाठी भी मारी मगर इसके बाद भी बछड़ा शव से दूर नहीं हुआ। उसी समय किसी ने खबर दी कि ये मेवालाल का ही बछड़ा है, जिसे मेवालाल ने तंगहाली में कुछ दिन पहले बेच दिया था। बछड़ा पार्थिव शरीर के समीप घूमने लगा, जैसे वह अपने मालिक को अंतिम बार देखना चाहता हो। तत्पश्चात लोगों ने अर्थी से कपड़ा हटाकर चेहरा खोल दिया। मालिक का चेहरा देखते ही बछड़ा जोर-जोर से आवाज करने लगा। वहां उपस्थित लोग यह नजारा देखकर कर बेहद भावुक हो गए। फिर अंतिम संस्कार के चलते जो कार्य एक मनुष्य करता है, वह सभी कार्य बछड़े से भी कराए गए। बछड़े ने लकड़ी मुंह से पकड़कर रखी तथा मुखाग्नि के समय भी साथ में खड़ा रहा। लोगों के साथ पंचफेरी भी लगाई। अंतिम संस्कार तक बछड़ा लोगों के बीच ही बना रहा। बछड़े की आंखों से आंसू बहाते रहे। यह मार्मिक नजारा देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए। यह घटना लोगों ने कैमरे में कैद कर ली। लोगों का कहना है कि मेवालाल की कोई औलाद नहीं थी। उन्होंने इस बछड़े को अपने बेटे की भांति पाला-पोसा था।

उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, किसानों को मिलेगी राहत

मुलायम सिंह के गढ़ में शासन ने खाली कराया सपा का दफ्तर, जानें वजह

सहपाठियों ने काट डाला 9वीं क्लास के छात्र का गला, चौंकाने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -