शादी करते ही दुल्हन के बारे में पता चला कुछ ऐसा हैरान गया पति, थाने पहुंचा मामला
शादी करते ही दुल्हन के बारे में पता चला कुछ ऐसा हैरान गया पति, थाने पहुंचा मामला
Share:

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में शादी की पहली रात ही दूल्हन की करतूत जान दूल्हा हैरान रह गया। पति ने जब नवविवाहिता के पेट में लगे टांके देखे तो उसे पता चला कि उसकी बीवी शादी से पहले गर्भवती थी तथा उसने हाल ही में अबॉर्शन कराया है, जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को उसके पीहर भेज दिया। अपनी करतूत छुपाने के लिए दुल्हन ने दूल्हे पर प्रताड़ना का इल्जाम लगाया मगर अपनी सूझबूझ के चलते दूल्हा बच गया।

दरअसल, बदरवास के रहने वाले शख्स की शादी उसके रिश्तेदारों ने अशोकनगर की रहने वाली एक लड़की से कराई थी। लड़का अपनी शादी को लेकर बहुत खुश था। शादी तय होने से लेकर बरात के दिन तक वह अपनी होने वाली पत्नी से प्रतिदिन कॉल पर बात किया करता था। शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। सुहागरात वाले दिन दूल्हे ने दुल्हन के पेट में 7 से 8 टांके देखे। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी बीवी शादी से पहले 3 माह की गर्भवती थी, शादी के कुछ दिनों पहले ही उसने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गर्भपात कराया है। यह सच्चाई सामने आने के बाद दूल्हे ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया तथा उसे वापस लेने नहीं गया। 

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने उस पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने केस के चलते ही आरटीआई दायर की, जिसके जरिए उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने शादी से पहले अशोकनगर जिले के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गर्भपात कराया है। पीड़ित ने सभी साक्ष्य कोर्ट में पेश किए हैं। वहीं, पीड़ित का कहना है कि उसे धोखे में रखकर शादी कराई गई थी, अगर घटना के बारे में उसे पहले बताया होता तो वह शादी के लिए कभी नहीं मानता। शख्स ने बताया कि मायके जाने के बाद अशोकनगर में उसकी पत्नी ने भरण पोषण का मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसकी पेशी वह कर रहा है। कोर्ट में पेश होने के लिए वह चोरी छिपे अशोकनगर तक जाता है। उसने अपनी बीवी पर मारपीट करवाने के इल्जाम लगाए हैं, वहीं शख्स ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। शख्स ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले को अशोकनगर से शिवपुरी स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है।

शौचालयों में लगवाई भगवान शिव और ॐ की तस्वीर वाली टाइल्स, बुनियाद और नसीमुल्ला गिरफ्तार

बिहार में बढ़ा बदमाशों का आतंक! खुलेआम कर डाला एयरफोर्स जवान की पत्नी का क़त्ल

सोती हुई एलिजाबेथ को उठाकर ले गए बदमाश, 9 महीने तक रेप किया, पीड़िता ने खुद सुनाई भयावह दास्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -