टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए शुरू हुई टिकटों की बिक्री
टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए शुरू हुई टिकटों की बिक्री
Share:

लंदन : तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए गुरुवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई जिसमें उदघाटन समारोह के लिए सबसे अधिक महंगा टिकट 300,000 येन (लगभग एक लाख 91 हजार रूपये) का होगा। जापान के स्थानीय निवासियों के लिए सर्वश्रेष्ठ टिकट पाने के लिए लॉटरी के सहारे अपना भाग्य भी आजमाना होगा। ओलंपिक में शामिल 33 खेलों के लिए अलग अलग कीमतों के टिकट हैं। 

धोनी के कोच ने बताया विराट को अब भी ‘माही’ से कुछ कदम पीछे

इस तरह है टिकिटों की दर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे कम कीमत वाला टिकट 2500 येन (लगभग 1600 रूपये) का है। जो दर्शक भाग्यशाली होंगे उन्हें पुरूषों की 100 मीटर दौड़ को देखने के लिए दर्शक दीर्घा में सर्वश्रेष्ठ सीट मिल जाएगी जिसकी कीमत 130,000 येन (लगभग 83 हजार डालर) होगी। लेकिन उपलब्ध टिकटों में से आधे टिकट 8000 येन (लगभग 5000 रूपये) या इससे कम में मिलेंगे। छोटे बच्चों वाले माता पिता, वरिष्ठ नागरिकों तथा विकलांगों के लिए 2020 येन (1287 रूपये) के टिकटों की विशेष व्यवस्था है। 

पृथ्वी शॉ ने टीम के इस साथी को बताया सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

इसी के साथ तोक्यो ओलंपिक 2020 के वरिष्ठ विपणन अधिकारी ने कहा कि स्थानीय नागरिकों के लिए टिकटों की कीमत लंदन 2012 के समान है लेकिन यह रियो ओलंपिक 2016 से थोड़ा अधिक है। बता दें तोक्यो ओलंपिक को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह है.

राजीव गाँधी पर सियासत तेज, अब अरुण जेटली ने बोला बड़ा हमला

हीरो इंडियन वुमेंस लीग : रोमांचक मुकाबले में सेथू एफसी ने दी बेंगलोर युनाइटेड को 3-0 से मात

मैड्रिड ओपन : इस चैम्पियन ने तीन साल बाद की क्ले कोर्ट पर वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -