ओआईसी ने किया जम्मू - कश्मीर के मामले में हस्तक्षेप
ओआईसी ने किया जम्मू - कश्मीर के मामले में हस्तक्षेप
Share:

इराक: भारत के जम्मू - कश्मीर को लेकर पहले जहां केवल भारत और पाकिस्तान ही आमने सामने थे वहीं अब आॅर्गनाइजेशन आॅफ इस्लामिक कोआॅपरेशन के सचिव जनरल अयाद अमीन मदनी ने इस मामले में हस्तक्षेप कर दिया है। वे बीच में कूद पड़े हैं। उनका कहना था कि अब कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है। इस मामले में अमीन ने ट्विट भी किया। जिसमें लिखा गया कि कश्मीर भारत की आतंरिक परेशानी नहीं है यह तो अंतर्राष्ट्रीय मसला है।

यह मानवाधिकारों से जुड़ा मामला है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़करिया ने ट्वीटर संदेश में कहा कि ओआइ्रसी के सचिव जनरल ने कहा कि कश्मीर इंडिया का आतंरिक मसला नहीं है। अयान ने कहा कि अमीन ने कश्मीर के मामले में वहां के शहरियों के स्वयं निर्णय लेने की पूरी हिमायत करने की घोषणा की। दरअसल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार इसके समाधान पर ध्यान दिया गया।

संयुकत राष्ट्र के विभिन्न प्रस्तावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कश्मीर मसले का समाधान करने की बात कही। मदनी का ज़ोर इसी बात पर था कि कश्मीर में मानवाधिकारों का संरक्षण हो। दरअसल उनका झुकाव पाकिस्तान की नीतियों की ओर लग रहा था। मदनी ने पत्रकारों से चर्चा की थी। इसी दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामले के सलाहकार सरताज अजीज भी शामिल थे।

सरताज अजीज ने भी ओआईसी प्रमुख से चर्चा की। इतना ही नहीं उन्होंने कश्मीर मसले पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत के कश्मीर पर बीते 40 दिनों से कफ्र्यू लगा होने की बात का उल्लेख भी किया। इस तरह से उन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि कश्मीर में लोगों के अधिकारों का दमन हो रहा है और वहां पर भारत सरकार अराजकता फैला रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -