भारत में धर्मनिरपेक्ष लोग कट्टर मुस्लिम और हिंदू विरोधी हैं
भारत में धर्मनिरपेक्ष लोग कट्टर मुस्लिम और हिंदू विरोधी हैं
Share:

नई दिल्ली : भारत में साहित्यकारों द्वारा अपने पुरस्कार लौटाए जाने की घटना से अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार भी आहत हैं। वे भी इन मामलों में अपनी राय दे रहे हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश की विवादित और चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी इस मसले पर कहा है कि भारतीय साहित्यकार अपने साहित्य पुरस्कार लौटाए जाने को लेकर दोहरे मानदंड अपनाते हैं। यह भी कहा गया है कि भारत अधिकांशतः धर्मनिरपेक्ष लोग कट्टर मुस्लिम और हिंदू विरोधी हैं। हिंदू कट्टरपंथियों के काम पर उनका विरोध प्रदर्शन किया जाता है तो दूसरी ओर मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा घृणित कार्रवाई का बचाव भी करते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार तस्लीमा इस बात से नाराज़ थीं और उन्होंने कहा कि अधिकांश लेखकों ने कुछ नहीं कहा जब पश्चिम बंगाल में उनकी पुस्तक पर प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि उन्हें इस मामले पर विरोध करना था। उन्होंने कहा कि भारत में ही उनके साथ रूखा व्यवहार किया गया। उनके विरूद्ध फतवे जारी किये गए और यही नहीं पश्चिम बंगाल से भी निकाल दिया गया लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के घर में वे बंद रहीं। उन्हें भारत छोड़ने पर विवश किया गया। उनके सीरियल पर रोक लगाई गई। इस दौरान सभी खामोश रहे।

इस मामले में तस्लीमा नसरीन ने कहा कि जीवन के अधिकार के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अकेले रहकर संघर्ष करने में है। लेखकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुनील गांगुली और शंख घोष जैसे लोकप्रिय लेखकों द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से अपील की गई कि वे उनकी पुस्तक पर प्रतिबंध लगाऐं।

उन्होंने कहा कि भारत में राजनीतिक नेता वोटों के लिए लोगों को खुश रखते हैं। मुस्लिमों को अधिकार दिए जाने पर हिंदू नाराज हो जाते हैं। मुसलमानों को अपने धर्म के कारण कई बातें सहनी पड़ती हैं लेकिन ऐसा ही दूसरे धर्म के लोगों के साथ भी होता है। उन्होंने वर्ष 2013 की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्मान्ध मुस्लिमों द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदूओं के घर जला दिए गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -