'लोगों पर जुल्म कर रहे अफसर, कानून नहीं गुंडाराज', शिवराज सरकार पर गोविंद सिंह ने बोला हमला
'लोगों पर जुल्म कर रहे अफसर, कानून नहीं गुंडाराज', शिवराज सरकार पर गोविंद सिंह ने बोला हमला
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर राजनीतिक हमला आरम्भ कर दिया है। कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के पश्चात् अब नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी राजनीतिक हमला बोलना आरम्भ  कर दिया है। डॉ गोविंद सिंह ने मुरैना में मीडिया से चर्चा के चलते कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। भाजपा के नेता व मंत्री जो कह दें, वही कानून है। अधिकारी-कर्मचारी सरकार के गुलाम बनकर जनता पर जुल्म ढा रहे है। जनता की भलाई के लिए आने वाला पैसा सरकार के मंत्रियों की जेब मे जा रहा है।

वही आज राज्य पर साढ़े चार लाख करोड़ का कर्जा है। गोविंद सिंह ने कहा, "भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने व संविधान को बदलने में लगी हुई है।" नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह कांग्रेस द्वारा आयोजित एक आमसभा में सम्मिलित होने के लिए सबलगढ़ जा रहे थे। आमसभा में सम्मिलित होने से पहले उन्होंने मुरैना में रेस्ट हाउस पर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा नेताओं पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या व संविधान बदलने में लगी हुई है। इसी के तहत कांग्रेस ने आज सबलगढ़ में एक आमसभा का आयोजन किया गया है। इसमें जिला व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है। उन्होंने अपने पद व सरकार का गलत लाभ उठाते हुए अपने ससुर को जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति बनवा दिया। यही नहीं उन्होंने नियम विरुद्ध अपनी पत्नी को भी ऊंचे पद पर बैठा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष ने गुंडागर्दी की सभी हदे पार करते हुए टीकमगढ़-छत्तरपुर में नंगा नाच मचा दिया है। डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि आगामी 6 माह पश्चात् राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही ऐसे अफसरों को चुन-चुन कर ठिकाने लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। मध्य प्रदेश में वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में सूबे में राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेता शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी सरकार के खिलाफ हमलावर हो रहे हैं। वहीं, बीजेपी राज्य में शिवराज सरकार के कामों को गिनाने और राजनीतिक पलटवार करने से पीछे नहीं रह रही है। चुनाव से कई महीने पहले ही राजनीतिक पारा हाई है।

'आतंकियों पर करोड़ों खर्च करते हो, शहीद सैनिकों के लिए फूटी कौड़ी नहीं..', SGPC पर भड़के कांग्रेस सांसद बिट्टू

'सत्ता में आते ही मुस्लिमों को देंगे आरक्षण...', पूर्व सीएम सिद्धारमैया का खुला ऐलान

'JDU में बड़ी टूट होने वाली है', उपेंद्र कुशवाहा के बयान ने मचाई खलबली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -