ओडिशा सरकार ने व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर अब्दुल कलाम द्वीप रखा
ओडिशा सरकार ने व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर अब्दुल कलाम द्वीप रखा
Share:

ओड़ीशा : ओड़ीशा सरकार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए व्हीलर द्वीप का नामकरण डॉ. कलाम के नाम पर रखने का ऐलान किया है। मिसाइल मैन के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. कलाम का योगदान अतुलनीय है। बता दे की शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित औरंगजेब सड़क का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से एपीजे अब्दुल कलाम रखा।

सीएम नवीन पटनायक ने कहा यह भारत की जनता के राष्ट्रपति को विनम्र श्रद्धांजलि है। अब से व्हीलर द्वीप का नाम अब्दुल कलाम द्वीप होगा. पिछले महीने 83 वर्षीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का मेघालय में निधन हो गया था। पटनायक ने कहा कि ओडिशा और प्रदेश के पूर्व सीएम बीजू पटनायक के साथ कलाम के जुड़ाव को सभी जानते हैं।

पटनायक ने अतीत के पन्ने पलटते हुए कहा, बीजू बाबू ने ही 1993 में डॉक्टर कलाम के कहने पर ऐतिहासिक व्हीलर द्वीप रक्षा मंत्रालय के सुपुर्द की थी। उन्होंने कहा, द्वीप का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रखना हमारी युवा पीढ़ी और भारत की जनता को प्रेरित करेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -