ओडिशा: हनुमान शोभायात्रा पर पथराव, एक हिन्दू की हत्या, पुलिस बोली- पहले से रची गई थी हिंसा की साजिश
ओडिशा: हनुमान शोभायात्रा पर पथराव, एक हिन्दू की हत्या, पुलिस बोली- पहले से रची गई थी हिंसा की साजिश
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पत्थरबाज़ी किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार (14 अप्रैल) को हुई हिंसा में एक व्यक्ति की जान भी चली गई है। हालाँकि प्रशासन इस क़त्ल में सांप्रदायिक एंगल की बात को नकार रहा है। वहीं, शनिवार को कई दुकानों और घरों में आग लगाए जाने की वारदात सामने आई। इससे पहले बुधवार (12 अप्रैल) को भी शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी। इसको लेकर पुलिस ने कहा है कि हिंसा के लिए पहले से साजिश रची गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संबलपुर में हो रही सांप्रदायिक हिंसा के बीच शुक्रवार (14 अप्रैल) को भगवान हनुमान की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस शोभायात्रा के दौरान एक बार फिर पथराव हुआ। इसके बाद हिंसा भड़क गई। घटना को लेकर DIG बृजेश कुमार राय ने कहा है कि शुक्रवार रात को संबलपुर में कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। भयंकर तोड़फोड़ मचाई गई। इस हिंसा के बाद इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी स्थगित कर दी गई है।

वहीं, संबलपुर में हनुमान जंयती की शोभायात्रा से लौट रहे एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त चंद्र मिर्धा के रूप में हुई है। इस हत्या को लेकर चश्मदीदों का कहना है कि लगभग 14-15 लोगों ने चंद्र पर हमला किया था। हमलावरों के हाथ में तलवार और हॉकी थी। चंद्र मिर्धा बाइक पर था। पहले उसपर ईंट से हमला किया गया। इससे वह बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद उस पर तलवार से हमलावर ने उसका क़त्ल कर दिया गया।  हालाँकि, पुलिस इस क़त्ल को सांप्रदायिक हिंसा का मानने से इनकार कर रही है।

जब अतीक अहमद ने बचाई थी मनमोहन सरकार! जेल से निकलकर संसद में डाला था वोट

पंजाब: भाजपा SC मोर्चा के नेता बलविंदर गिल को घर के बाहर गोलियों से भूना

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ! 4 जवानों की हुई थी मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -